Search

 
 
 

मनोहरपुर : कीटनाशक दवा पीने से युवक की अस्पताल में मौत.

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार देर रात राउरकेला में कीटनाशक दवा पीने से 32 वर्षीय युवक उमाकांत महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसकी जानकारी युवक के परिजनों ने दी. विदित हो कि मनोहरपुर थाना अंतर्गत ढिपा पंचायत के ईचापीड़ निवासी उमाकांत महतो सोमवार की रात कीटनाशक दवा पी ली थी. उनकी हालत गंभीर होने पर मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने पीड़ित युवक को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. उसे राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार देर रात राउरकेला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम ईचापीड़ में उसकी अंत्येष्टि की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jeba-khan-became-the-co-ordinator-of-the-all-india-unorganized-workers-employees-congress-punjab/">जमशेदपुर

: जेबा खान अखिल भारतीय असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की पंजाब की बनीं को-ऑर्डिनेटर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही