Search

 
 
 

मनोहरपुर : बाइक से गिरकर युवक घायल, सीएचसी में भर्ती

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गुरुवार की रात मनोहरपुर ऊंधन धानापाली मुख्य मार्ग गोपीपुर के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया. उसे देर रात मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां युवक का इलाज चल रहा है. घायल युवक 24 वर्षीय कार्तिक धनवार ग्राम लाईलोर पंचायत के रबंगदा गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seminar-on-arbitration-before-litigation-on-july-1/">आदित्यपुर

: मुकदमेबाजी के पहले मध्यस्थता विषय पर एक जुलाई को गोष्ठी
घटना के बारे में उसके परिजन ने बताया कि गुरुवार की रात युवक अपनी बाइक से उर्किया गांव से अपने घर रबंगदा लौट रहा था, तभी गोपीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आर रही पिकअप वैन आ रही थी. तेज रफ्तार पिकअप वैन आता देख युवक ने बाइक को सड़क किनारे उतार दिया. इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया. इससे उसे गंभीर चोटें लगी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही