Manoharpur (Ajay singh) : उंधन-धानापाली मार्ग स्थित मुहलडीहा चौक के समीप शनिवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल युवक को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. वहां प्रथिमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक मनोहरपुर थाना अंर्तगत गोपीपुर गांव के कृष्णा तुरी का पुत्र है. युवक दूसरे की बाइक लेकर किसी काम से उंधन की ओर आ रहा था. तेज रफ्तार के करण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. इस घटना की सूचना सीएचसी प्रबंधन द्वारा मनोहरपुर पुलिस को दे दी गई है. इसे भी पढ़े : विक्षिप्त">https://lagatar.in/absconding-accused-of-raping-a-deranged-woman-arrested-sent-to-jail/">विक्षिप्त
महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : मुहलडीहा चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर

Leave a Comment