Search

 
 
 

मनोहरपुर : तुमसाई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की राउरकेला अस्पताल में मौत

 

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर-पोसैता मुख्य मार्ग पर तुमसाई तीखी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक 18 वर्षीय आशीष चेरवा की कल शाम राउरकेला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. विदित हो कि सोमवार सुबह हाइवा ट्रक के चपेट में आने से गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पटनिया निवासी बाइक सवार युवक आशीष चेरवा और बिमल चेरवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों युवकों का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया गया था. राउरकेला स्थिति आरजीएच अस्पताल में भर्ती दोनों युवक में से एक युवक आशीष चेरवा का इलाज के दौरान कल देर शाम मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक विमल चेरोवा का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-anant-nayak-member-of-the-national-commission-for-scheduled-tribes-held-a-meeting/">चाईबासा

: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक ने की बैठक

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही