Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : कोयल ब्रिज पर बाइक से गिरकर युवक गंभीर, राउरकेला रेफर

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के आनंदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ऊंधन कोयल ब्रिज पर सोमवार सुबह एक बाइक सवार युवक घायल हो गया. इस दुर्घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है. घायल युवक 25 वर्षीय धर्मेंद्र यादव मनोहरपुर का रहने वाला है. युवक सुबह अपने बाइक से मनोहरपुर से ऊंधन गांव की ओर जा रहा था, तभी कोयल ब्रिज पर एक आवारा कुत्ते को बचाने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र यादव का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chakulia-premier-league-the-bloods-beat-tigers-by-76-runs/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग : द ब्लड ने टाइगर्स को 76 रनों से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही