Search

 
 
 

मनोहरपुर : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक को गुरुवार देर शाम मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया. पीड़ित युवक 26 वर्षीय भूकेन भुइयां ग्राम हरता गुंडीर टोली का रहने वाला है. घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक युवक के घर में दो-तीन दिन से बिजली नहीं थी. अपने घर की बिजली को ठीक करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा और बिजली तार जोड़ रहा था. इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. बिजली का झटका लगने से युवक पोल से नीचे गिर गया. बिजली की तार की चपेट में आने से युवक का दांया हाथ झुलस गया तथा कमर से नीचे के हिस्से में पैरालाइसिस मार दिया है. युवक का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-inauguration-of-new-police-station-building-on-friday-kolhans-dig-will-be-present/">डुमरिया

: नये थाना भवन का उद्घाटन शुक्रवार को, कोल्हान के डीआईजी रहेंगे उपस्थित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही