Search

 
 
 

मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार देर शाम उंधन-धानापाली मुख्य मार्ग स्थित उर्किया गांव के समीप शनिवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से चिकित्सकों ने घायल की स्थिति को गंभीर होने के पर उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. घायल युवक 25 वर्षीय राजेश चेरोवा मनोहरपुर के मुहलडीहा गांव का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार राजेश शनिवार शाम बाइक से अपनी बहन के घर सोरडा ओडिशा की ओर जा रहा था. तभी उर्किया गांव के समीप एक बैल को बचाने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-the-whole-country-are-troubled-by-the-corrupt-policies-of-the-bjp-pritam-bankira/">चाईबासा

: भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से पूरे देश के लोग है त्रस्त : प्रीतम बांकिरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही