Search

 
 
 

मनोहरपुर : नशा के लिए कफ सिरप का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे युवा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : इन दिनों नशे के लिए ड्रग्स के साथ-साथ युवा कफ सिरप यानी खांसी की दवा का उपयोग करने लगे है. सड़क किनारे फैले कचरे में रोजाना मिल रही कफ सिरप बोतलें इस ओर संकेत दे रही है. इस संबध में अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि ड्रग्स और कफ सिरप की खेप मनोहरपुर में बाहर से मनाई जाती है. चूंकी स्थानीय दवा दुकानों में नशेड़ियों को उक्त दवा नहीं मिलती है. ऐसे में इस धंधे में संलिप्त लोग गुप-चुप तरीके से इसे बेचते है. नशेबाज कफ सिरप को चाय के साथ लेते है. चाय पीने से पूर्व कफ सिरप अपने नशे के मुताबिक ली जाती है. इसके बाद जितनी मीठी चाय पिएंगे इसका नशा भी उतना ही दोगुना होता जाएगा. जानकारी के मुताबिक कई लोग इसकी खरीद-बिक्री में लगे है, जिस कारण यह धंधा तेजी से फलफूल रहा है. चूंकी इन पर कारवाई नहीं होने से इनका मनोबल काफी बढ़ गया है और यह लोग नशे के कारोबार को धड़ल्ले से जारी रखे हुए है. बता दें कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं भी युवाओं के नशे में रहने के कारण ही होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-notice-to-bjp-leader-who-commented-on-health-ministers-video/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री के वीडियो पर कमेंट करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही