Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड कार्यालय पर जिप सदस्य ने ग्रामीणों संग किया धरना प्रदर्शन

Manoharpur (Ajay Singh) : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले सोमवार को जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया सह जिला परिषद सदस्य जगन्नाथपुर के नेतृत्व में आनंदपुर प्रखंड कार्यलय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा की हमारा जिला देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा से भरा पड़ा धनी जिला है लेकिन यहां के गरीब आदिवासी मूलनिवासी गरीबी व बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-endowment-of-shaheed-telanga-khadia-bus-stand-dhananjay-singh-took-it-for-rs-44-lakh/">सिमडेगा

: शहीद तेलंगा खड़िया बस स्टैंड की बंदोबस्ती, 44 लाख रूपये में धनंजय सिंह ने लिया

मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मान सिंह तिरिया ने कहा कि आधार कार्ड में गड़बड़ी के कारण बहुत से लाभुक वृद्धा पेंशन से वंचित हो रहे हैं. इसलिए आधार कार्ड में गड़बड़ी को सुधार कर पेंशन का लाभ दिलाया जाए, सरकारी योजनाओं में कार्यरत मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भुगतान की गारंटी हो, खराब पड़े जल मीनार एवं चापाकल की मरम्मती कराई जाए. ग्रामीण क्षेत्र में बिना मीटर रीडिंग के भेजे जा रहे 20-25 हजार के बिजली बिल से ग्रामीण परेशान हैं. बिना मीटर रीडिंग के भेजे गए बिजली बिल को रद्द किया जाए. इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही