Search

 
 
 

मनोहरपुर : लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : डीबीसी बॉयज कल्ब मनोहरपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ. ईश्वर पाठक हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट का जिला उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्य जिप उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासित ढंग से खेलने का अपील की. उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-mens-parlor-opened-in-ward-9-purendra-inaugurated/">आदित्यपुर

: वार्ड 9 में खुला मेंस पार्लर, पुरेंद्र ने किया उद्घाटन

काफी संख्या में खेल प्रेमी रहे उपस्थित

लीग के पहले दिन बीएमसी पुरानापानी और सारंडा फ्रैंड्स क्लब आनंदपुर के बीच मैच खेला गया. दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोमांचकपूर्ण रहा. एक गोल से बढ़त बनाते हुए बीएमसी पुरानापानी ने अपनी जीत दर्ज कराई. इस मौके पर डीबीसी ब्वायस क्लब संचालन समिति के प्रमुख किशन सिंह, सक्रिय सदस्य गणेश सिंह, रोहित साहु, अभिषेक प्रियदर्शी, अनिल यादव, हर्षित राय, पंचदेव चौधरी, कृष्ण यादव, विराट, राजा सिंह, मो फारूक, मुखिया ज्योतिष ओड़ेया, पंसस खुसबू कुमारी पिंकी, उपमुखिया प्रतोष यादव एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य समेत काफी संख्या में खेल प्रेमीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही