Manoharpur (Ajay singh) : शुक्रवार को सरहुल पर्व के उपलक्ष्य पर मनोहरपुर तिरला टोंका टोली में नव निर्मित सरना स्थल का बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने विधिवत्त फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके साथ ही वे सरना स्थल पर आयोजित दंडाकट्टा पूजा में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान प्रार्थना सभा में कुड़ुख सरना समाज के लोग सामूहिक रूप से प्रार्थना में शामिल हुए. इसके पूर्व मुख्य अतिथि रंजित यादव का कुड़ुख सरना समाज की और से पारंपरिक रीति रिवाज एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि जीप उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को सरहुल पर्व की बधाई व शुभकामनायें दी. उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jawan-posted-in-railway-station-died-due-to-cardiac-arrest/">चक्रधरपुर
: हृदय गति रुकने से रेल थाना में पदस्थापित जवान का निधन [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : तिरला टोंका टोली में नवनिर्मित सरना स्थल का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Leave a Comment