Search

 
 
 

मनोज भगत बने हजारीबाग कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष

 
Hazaribagh: मनोज नारायण भगत को कांग्रेस पार्टी नगर निगम क्षेत्र में पार्टी के लिए बेहतरीन कार्य करने, संगठन के प्रति इनकी लगन, सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता और कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित भावना को देखते हुए झारखंड प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार हजारीबाग महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है. इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और नगर निगम क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करेंगे. साथ ही लोगों की मूलभूत समस्याओं को उचित मंच पर उठाएंगे और हजारीबाग नगर में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे.
इसे भी पढ़ें– हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-jmm-met-dc-gave-memorandum-regarding-posting-of-registrar/">हजारीबाग:

झामुमो ने डीसी से की मुलाकात, रजिस्ट्रार पदस्थापना को लेकर दिया ज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर पंचायती प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, विजय यादव, दारू बीस सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, प्रदेश डेलीगेट शैलेन्द्र यादव, मिथलेश दुबे, संजय गुप्ता, अशोक देव, जमुना यादव, नरेश गुप्ता, भालचंद मिश्रा, लालबिहारी सिंह, गोविंद राम, अजय गुप्ता, संजय तिवारी, बिनोद कुशवाहा, राजू चौरसिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता, जोनल को-ऑर्डिनेटर भीम कुमार और जिला मीडिया प्रभारी निसार खान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही