LagatarDesk : भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में हिंदी भाषा को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदी साहित्य जगत में काफी रोष देखने को मिल रहा है. कवि और लेखक उनकी टिप्पणी पर काफी भड़के हुए हैं. प्रसिद्ध कवि और लेखक मनोज मुंतशिर ने भी योगराज सिंह के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने युवराज के पिता को `रोगी`, जाहिल और महामूर्ख करार दे दिया है.
इस महामूर्ख को ‘थप्पड़ की भाषा’ बताने वाला कोई होना चाहिए
मनोज मुंतशिर ने योगराज सिंह का वीडियो अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि युवराज सिंह ने देश का नाम ऊंचा किया, उनके पिता योगराज सिंह नीचता में नाम पैदा करने निकले हैं. सुनिए इस जाहिल को, “मर्दों की भाषा पंजाबी, औरतों की भाषा हिंदी”, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा और इस देश की वीर नारियों को अपमानित करने वाले इस महामूर्ख को ‘थप्पड़ की भाषा’ बताने वाला कोई होना चाहिए.युवराज सिंह ने देश का नाम ऊँचा किया, उनके पिता योगराज सिंह नीचता में नाम पैदा करने निकले हैं. सुनिए इस जाहिल को, “मर्दों की भाषा पंजाबी, औरतों की भाषा हिंदी”, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा और इस देश की वीर नारियों को अपमानित करने वाले इस महामूर्ख को ‘थप्पड़ की भाषा’ बताने वाला… pic.twitter.com/ZP6R7qSaJm
">https://t.co/ZP6R7qSaJm">pic.twitter.com/ZP6R7qSaJm
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) January">https://twitter.com/manojmuntashir/status/1878662911234883624?ref_src=twsrc%5Etfw">January
13, 2025
Leave a Comment