Search

 
 
 

कोडरमा में धनबल की जगह जनबल जीतेगा : विनोद सिंह

 
Koderma:  सतगावां प्रखंड में मंगलवार सुबह से ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी सरगर्मी तेज कर दी. एक दिन पहले तक प्रखंड में चुनाव को लेकर किसी तरह की कोई चहल-पहल नही थी, लेकिन अचानक भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह और भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने जन संपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं में संचार पैदा कर दिया. सुबह नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप में इंडिया गठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी बिनोद सिंह ने अपने समर्थको के साथ विभिन्न गांवों यथा खुट्ठा, नावाडीह, बाध, बासोडिह, मरचोई, जोगीडीह, इटाएं, शिवपुर, मीरगंज, पचौड़ी आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाकपा माले को वोट देने की अपील की. मौके पर बिनोद सिंह ने कहा कि माले आप लोगों के हर न्याय के साथ खड़ी रहेगी. क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmms-action-two-committed-one-crime-but-both-were-punished-differently/">झामुमो

की कार्रवाई : दो ने किया एक ”अपराध” मगर दोनों को ”सजा” अलग-अलग

आपका एक वोट पीएम मोदी के हाथों को करेगा मजबूत : अन्नपूर्णा देवी

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने अपने समर्थको के साथ ग्राम मरचोई, कटैया, शिवपुर, बासोडीह, रामडीह, मीरगंज, नासरगंज, समलडीह, खैरा समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कमल छाप पर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपका हर वोट देश की तरक्की के लिए होगा, हर वोट महिलाओं एवं देश की सुरक्षा के लिए होगा, आपका हर वोट देश के सम्मान के लिए होगा जो नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगा. मौके पर जयशंकर सिंह, बिनोद यादव, बालमुकुंद सिंह, अरविंद सिंह, रंजित सिंह, उत्तम सिंह,विकास कुमार, अमर कुमार, विजय सिंह, सदानंद सिंह,नरेश यादव, मनोज भगत, मनोज चौधरी, अजीत कुमार भगत, सुबोध कुमार, प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार गोयल, तारणी सिंह,धर्मेंद्र कुमार, अशोक सिंह, निशांत कुमार, मनोज कुमार, भोला प्रसाद वर्णवाल, पिंटू पांडेय आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-राजमहल">https://lagatar.in/jmm-rebel-lobin-hembram-files-nomination-from-rajmahal-lok-sabha-seat/">राजमहल

लोकसभा सीट से झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही