Search

 
 
 

2024 का मंत्र- बूथ जीतो, चुनाव जीतो : कर्मवीर सिंह

 
  • भाजपा की प्रमंडलीय बैठक में महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा
  • 10 जुलाई तक बढ़ाई गई संपर्क से समर्थन अभियान की तारीख
Ranchi : 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. एक महीने का महाजनसंपर्क अभियान खत्म होने के बाद पार्टी ने शनिवार को प्रमंडलीय बैठक का आयोजन किया. राज्य के पांचों प्रमंडल में विशेष बैठक हुई. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक रांची के बोड़या रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में हुई. बैठक में महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गई. मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव का बिगुल बज चुका है. इसलिए सांगठनिक गतिविधियों के साथ संपर्क से समर्थन अभियान को गति देने की जरूरत है. उन्होंने संपर्क से समर्थन अभियान 10 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की. कहा कि हम बूथ पर सक्रिय हों, मोदी के मंत्र को लेकर बार-बार हर घर के दरवाजे पर जाएं. केवल वोट के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए भी घरों तक पहुंचें. बूथ जीता, चुनाव जीता यही 2024 का मंत्र है.

मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है - संजय सेठ

रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं सेवा भाव से धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास किया जा रहा. दुनिया आज भारत की प्रशंसा कर रही. विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. भारत की प्रगति सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए है. क्योंकि भारत वसुधैव कुटुंबकम् में विश्वास करता है. प्रमंडलीय बैठक में सांसद सुदर्शन भगत, विधायक सीपी सिंह, कोचे मुंडा, समरी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महानगर भाजपा अध्यक्ष केके गुप्ता, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, संजीव विजय वर्गीय समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – चेशायर">https://lagatar.in/kolkata-deed-used-in-cheshire-home-road-land-deal-also-turned-out-to-be-fake/">चेशायर

होम रोड भूमि की डील में इस्तेमाल कोलकाता की डीड भी निकली फर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही