Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस धारियों का 31 मार्च के बाद नहीं होगा रिन्यूअल

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  केंद्र सरकार ने रांची जिला के 122 मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस धारियों की सूची जारी की है. इस सूची में वैसे मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस धारियों के नाम है, जिन्होंने 31 दिसंबर तक अपना लाइसेंस अपडेट नहीं कराया है. बता दें कि केंद्र द्वारा नियम बनाया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस में अब किसी एक मैन्युफैक्चर का नाम बताना होगा. पहले होता था कि एक ग्रुप में बहुत सारे मैन्युफैक्चर हुआ करते थे, जिसमें यह पता लगाने में बहुत कठिनाई हुआ करती थी कि लाइसेंसधारी द्वारा कौन सा मैन्युफैक्चर किया जा रहा है.

अपडेट का लास्ट डेट 31 मार्च तक    

बताया गया है कि 31 मार्च तक लाइसेंस अपडेट कराने का लास्ट डेट है. अपडेट कराने के लिए अभी एक हजार रूपये लग रहा है. अगर कोई लास्ट डेट तक अपडेट नहीं कराता है, तो एक अप्रैल से मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं किया जाएगा.

क्या कहा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने

रांची खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने कहा कि यह नियम अक्टूबर 2021 से लागू है. 31 दिसंबर 2021 तक इसमें किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लग रहा था. उसके बाद भी मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस धारियों ने अपने मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को अपडेट नहीं कराया. 31 मार्च तक लास्ट डेट है. इस तारीख तक अपडेट नहीं  कराने पर एक अप्रैल से लाइसेंस रिन्यूअल नहीं होगा. यह निर्देश हमें केंद्र द्वारा मिला है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/hemant-sarkar-doing-the-work-of-looting-and-robbing-jharkhands-mineral-wealth-pradeep-sinha/">झारखंड

की खनिज संपदा को लूटने और लुटवाने का कार्य कर रही हेमंत सरकार : प्रदीप सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही