Ranchi : जुगसलाई के पूर्व विधायक मंगल कालिंदी की उपस्थिति में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई आजसू नेता झामुमो में शामिल हो गये. पार्टी कार्यालय हरमू में पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के आजसू प्रखंड अध्यक्ष मानिक चंद्र महतो, बोड़ाम जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी की महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव गीतांजलि महतो, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति झारखंड, ओडिशा पश्चिम बंगाल के प्रभारी संजय कुमार भगत, कर्मा महतो एवं राम दास सोरेन सहित महिला नेत्री और युवा पार्टी में शामिल हो गये.
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई आजसू नेता झामुमो में शामिल हुए
Last Updated: Jun 14, 2024 12:00 AM (IST)