Search

 
 
 

रिलायंस रिटेल के ब्यूटी ब्रांड कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल हुई बी टाउन कई हस्तियां

 
LagatarDesk : रिलायंस रिटेल के लग्जरी ब्यूटी ब्रांड कार्यक्रम में बी टाउन की कई हस्तियां शामिल हुईं. दरसल जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपने फ्लैगशिप स्टोर के उद्घाटन के खास मौके पर करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, सुहाना खान, तृप्ति डिमरी शामिल हुई. इस कार्यक्रम से बी-टाउन हसीनाओं की कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें करीना ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. एक्ट्रेस ने अपने मेकअप और एक्सेसरीज को मिनिमल रखते हुए एलिगेंट लुक अपनाया. वहीं सुहाना खान के लुक की बात करें तो स्टार किड ने नेवी ब्लू कॉर्ड सेट कैरी किया हुआ था. जिसमें सुहाना काफी खूबसूरत लग रही थी. तो वहीं कियारा आडवाणी रेड कलर के मिनी आउटफिट में गॉर्जियस लगीं. तीनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिया.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके साथ इस कार्यक्रम में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर भी शामिल हुईं. दोनों ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. शाहिद ऑल व्हाइट लुक में हैंडसम लग रहे थे. जबकि मीरा ने ग्रीन कलर के शिमरी ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी. राजकुमार राव भी पत्नी पत्रलेखा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुई. रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थीं. इस कार्यक्रम में सोनाली बेंद्रे, तृप्ति डिमरी, महीप कपूर, सीमा खान और नीलम समेत कई अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही