Search

 
 
 

शहर अंचल के कर्मचारियों की कई शिकायतें आयी सामने, AC-DCLR जांच के लिए पहुंचे तो CO नहीं थे मौजूद

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi :  लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

डॉट इन
पर शहर अंचल में व्याप्त घोर कुव्यवस्था की खबरें प्रकाशित होने के बाद जिले के वरीय पदाधिकारियों को शहर अंचल के कर्मचारियों की कई शिकायतें मिली हैं. जिसमें कहा गया है कि रांची का शहर अंचल पूरी तरह से दलाल किस्म और बाहरी लोगों का अड्डा बन गया है. कर्मचारियों की शिकायत में लोगों ने कहा है कि शहर अंचल के लगभग सभी हल्का कर्मचारी अपने साथ एक प्राइवेट असिस्टेंट रखते हैं. यही प्राइवेट असिस्टेंट म्यूटेशन और सर्टिफिकेट से लेकर पंजी सुधार और अन्य कार्यों की डीलिंग करते हैं. शहर अंचल के पदाधिकारियों का हाल यह है कि सोमवार को डीसी के निर्देश के बाद जब रांची AC (अपर समाहर्ता) और DCLR (उप समाहर्ता भूमि सुधार) जांच के लिए शहर अंचल कार्यालय पहुंचे थे, तब वहां सीओ ही मौजूद नहीं थे. सीओ की गैर मौजूदगी में ही काफी देर तक दोनों पदाधिकारियों ने शहर अंचल में रखे लैंड रिकॉर्ड की जांच की और अंचल आये लोगों से भी कई बिंदुओ पर जानकारी इकट्ठा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही