Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, बोले-बिना शर्त यहां आया हूं

Advertisement
Advertisement
पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, कांग्रेस नेता संजय शुक्ला सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी भाजपा में हुए शामिल Bhopal :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामा. सुरेश पचौरी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वहीं पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, कांग्रेस नेता संजय शुक्ला सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

राख के ढेर पर ना शोले हैं ना अंगारे हैं, कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हुए

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुरेश पचौरी ने सायराना अल्फाज में कहा कि राख के ढेर पर ना शोले हैं ना अंगारे हैं, कुछ तो बात होगी कि हम बेवफा हुए. आगे कहा कि मुझे अपने जीवन में कभी पद और कद की लालसा नहीं रही. मैं सार्वजनिक तौर पर कह रहा हूं कि अभी मैं बगैर शर्त के यहां आया हूं.

कांग्रेस के राजनीति के संत हैं सुरेश पचौरी 

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं. कहा कि सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं. ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरुरत है. आज वे भाजपा में शामिल हो गये हैं. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस नेतृत्व देश की सेवा में काम करने वाले ऐसे अच्छे लोगों की अनदेखी कर रहा है. कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति ऐसे माहौल में काम क्यों करना चाहेगा?

गांधी परिवार के काफी करीबी थे पचौरी

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले सुरेश पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रहे हैं. सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था. पचौरी 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने.  पचौरी कांग्रेस के चार बार 1984, 1990, 1996 और 2002 में  राज्यसभा सदस्य भी रहे. एक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन व संसदीय मामले और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे.

दो बार लोस चुनाव लड़ा, दोनों बार हारे

सुरेश पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर में दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा. उन्होंने साल 1999 में  भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उमा भारती को चुनौती दी और 1.6 लाख से ज्यादा वोटों से हार गये. वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव में वो भोजपुर से शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री और दिवंगत सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा. लेकिन दूसरे बार भी उनको हार का सामना करना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही