Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कमीशन के खेल में कई ठेकेदार फेल, कार्यपालक अभियंता के खिलाफ मोर्चा, कहा- जाएंगे कोर्ट

Hazaribagh : कमीशन के खेल में जब कई ठेकेदार फेल हो गए, तो हजारीबाग संवेदक संघ ने जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. संवेदक संघ ने कहा है कि अगर कार्यशैली में सुधार नहीं की गई, तो वे लोग उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे. उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ, तो कोर्ट जाएंगे. संवेदक संघ ने कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क व भवन मरम्मत के साथ भवन व पुल निर्माण के लिए 42 संवेदकों ने टेंडर भरा था. उसमें दो ठेकेदारों को ही काम मिल रहा है. यह पहली बार नहीं, हर बार ऐसा ही होता रहा है.

कमीशन देने वालों को ही ठेका देने का आरोप 

संवेदक संघ का कहना है कि सबकुछ कमीशन का खेल है. योजना में 13% कमीशन देनेवालों को ही ठेका दिया जाता है. संवेदक संघ के संरक्षक दीपक कुमार, अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, प्रकाश गोप, मनोज भारद्वाज और संजय उपाध्याय ने बताया कि एक टेंडर निकलने पर 30 से 36 संवेदक पर्चा भरते हैं. इसमें दो पर्चे खोले जाते हैं और एक को ठेका देना है. संघ का आरोप है कि हर बार चहेते के नाम ही पर्चा खुलता है. संघ ने कहा कि इस पर सरकार से भी बात करेंगे. जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता मनमानी रवैए से काम कर रहे हैं, जबकि ऑनलाइन टेंडर भरना था. ऑनलाइन आवेदन को भी यहां रिजेक्ट कर दिया जाता है. अगर 13% राशि चढ़ावा ही चढ़ा दें, तो काम कैसे होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह अपने रवैए से बाज नहीं आए, तो न्यायालय की शरण में जाएंगे. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी

खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही