Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संताल लिबरेशन आर्मी के डिप्टी कमांडर समेत कई अपराधियों ने म्यांमार में लिया एके 47 और एके 56 हथियार चलाने का प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : संताल लिबरेशन आर्मी के डिप्टी कमांडर समेत अपराधियों ने म्यांमार में जाकर हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया है. बोरियो के अनाज कारोबारी अरुण साह हत्याकांड में गिरफ्तार हुए लिबरेशन आर्मी के डिप्टी कमांडर लखीराम हेंब्रम ने पुलिस के समक्ष कई खुलासा किया है. अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि असम में बोडो उग्रवादियों से संघर्ष के दौरान संताल लिबरेशन आर्मी का गठन हुआ था. उस वक्त उल्फा के सहयोग से संताल लिबरेशन आर्मी के कई लोग हथियार खरीदने और उसे चलाने सीखने के लिए म्यांमार गये थे. इसे भी पढ़ें - हिंदू">https://lagatar.in/am-a-hindu-not-a-hindutvavadi-congress-will-explain-rahul-gandhis-philosophy-by-organizing-a-camp-workers-will-clear-their-confusion/">हिंदू

हूं, हिंदुत्ववादी नहीं…  राहुल गांधी के दर्शन को शिविर लगाकर समझायेगी कांग्रेस, कार्यकर्ता अपना भ्रम दूर करेंगे

झारखंड के संताल परगना में आकर फैल गये

असम में शांति कायम हो गई तो संताल लिबरेशन आर्मी के कई लोग झारखंड के संताल परगना में आकर फैल गए. यहां संगठन को खड़ा करने की कोशिश शुरू की गई. इसी दौरान संताल लिबरेशन आर्मी के सदस्यों ने संताल परगना के लोगों का अपराधिक वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया. वर्तमान में झारखंड पुलिस की कार्रवाई से संताल परगना में इस संगठन के पांव उखड़ चुके हैं. इसे भी पढ़ें -उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-environment-minister-harak-singh-rawat-and-mla-umesh-sharma-kau-resign-from-bjp/">उत्तराखंड

: पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

म्यांमार में जाकर एके 47 और एके 56 तक चलाना सीखे हैं

जानकारी के मुताबिक पुलिस के अनुसंधान में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक  डिप्टी कमांडर लखीराम हेंब्रम समेत कई लोग म्यांमार में जाकर एके 47 और एके 56 तक चलाना सीखे हैं. खुद लखीराम ने साहिबगंज पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बतायी हैं. उसने पुलिस को बताया कि साहिबगंज और गोड्डा के कई लोगों से संताल लिबरेशन आर्मी के लोगों के बेहतर ताल्लुकात बन गए थे. इसे भी पढ़ें -लगातार">https://lagatar.in/the-countrys-treasury-decreasing-for-four-consecutive-weeks-there-was-a-decrease-of-160-million-in-foreign-exchange-reserves/">लगातार

चार सप्ताह से घट रहा देश का खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार में 16 करोड़ डॉलर की आयी कमी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही