Search

 
 
 

टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में एडीईई ने किया निरीक्षण, रात्रि ड्यूटी में सोते मिले कई कर्मचारी

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में एडीईई (सहायक मंडल विद्युत अभियंता) देब्रतो डे ने बुधवार की रात औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई रेलकर्मी सोते हुए अवस्था में मिले साथ ही कई अनियमितता पाई गई. कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है. निरीक्षण के दौरान एडीईई ने पाया कि आरपीएफ पोस्ट निष्क्रिय था, वहां रोशनी भी नहीं थी. कुल 17 लोको शेड में मौजूद थे, जिनमें से तीन लोको को स्टैंड पर रखा गया था और दो की मरम्मत प्रगति पर थी. सेक्शन जी वन के कार्यालय में कोई नहीं था और कार्यालय भी बंद था. जिनमें लोग नहीं थे वे कार्यालय तो ठीक से बंद थे, परन्तु इलेक्ट्रॉनिक लैब खुला हुआ था. लैब में काफी महंगे उपकरण होते हैं इसलिए उसे बंद करना बेहद ही जरूरी होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया. कई कर्मचारी अपने विभाग को छोड़ कर दूसरे स्थान पर कार्य करते पाए गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-executed-1088-pending-warrants-in-10-days/">जमशेदपुर

पुलिस ने 10 दिनों में किया 1088 लंबित वारंट का निष्पादन

उच्च अधिकारियों को कराया गया अवगत

मिनी टूल रूम का स्टाफ सोता हुआ मिला, पूछताछ में पता चला कि उसी स्टाफ को टाइम ऑफिस के लिए बुक किया गया था. ई 5 विभाग के दो कर्मचारी भी सोते हुए मिले. इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के कमरे में चार कर्मचारी सोते हुए पाए गए. रात 12.45 में दो लोको को रवाना किया जाना था. जिसमें लापरवाही बरती गई. इस मामले में कार्रवाई करने के लिए सीनियर डीईई, डीईई, एडीईई आई को एक पत्र व सोते हुए कर्मचारियों की फोटो उपलब्ध कराई गई है. वहीं सेक्शन इंचार्ज को भी इसकी प्रति भेज दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही