गिरिडीह, धनबाद और बोकारो डीसी के पास कोई संपत्ति नहीं
Ravi Aditya
Ranchi : झारखंड कैडर के आईएएस अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा कार्मिक विभाग को सौंप दिया है. अब तक झारखंड में कार्यरत 177 अफसरों में से 145 अफसरों ने संपत्ति का ब्यौरा सौंपा है. इस हिसाब से 32 अफसरों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है.
सौंपे गये ब्यौरे के अनुसार, अफसरों के पास देश के कई शहरों में जमीन-फ्लैट के साथ पेट्रोल पंप भी है. इससे सालाना दो लाख से 17 लाख तक का इनकम होता है.
गिरिडीह, धनबाद, बोकारो डीसी सहित 47 अफसरों के पास कोई संपत्ति नहीं
झारखंड कैडर के 47 आईएएस अफसरों के पास कोई संपत्ति नहीं है. इसमें प्रधान सचिव रैंक के अफसर राहुल शर्मा, सचिव रैंक के अफसर राजेश सचिव, गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, धनबाद डीसी माधवी मिश्रा और बोकारो डीसी विजया जाधव का नाम शामिल है.
इन अफसरों के पास कोई संपत्ति नहीं
इन पांच अफसरों के अलावा राहुल शर्मा, नेहा अरोड़ा, राजेश सिंह, अबु इमरान, सिद्धांत कुमार, नाजिश उमर अंसारी, हिमांशु लाल, आनंद शर्मा, लोकेश बारंगे, अर्नव मिश्रा, अभिनव प्रकाश, रवि कुमार, प्रांजल डांडा,सुलोचना मीँणा, कृष्णकांत, उत्कर्ष कुमार, सन्नी राज, ओम प्रकाश गुप्ता, अभिषेक रंजन, शताब्दी मजूमदार, रवि जैन, पियुष सिन्हा, आदित्य आनंद, अनिकेत संचन, आशीष अग्रवाल, सौरभ भुवानिया, संदीप मीणा, मो जावेद हुसैन, समीरा एस, रवि आनंद, मनीष कुमार, दिनेश यादव, अभिजीत सिन्हा, उत्कर्ष गुप्ता, शशि प्रकाश सिंह, प्रेरणा दीक्षित, कुमार ताराचंद, कीर्ति श्री, हेमंत सती, करण सत्यार्थी, नमन प्रियेश लकड़ा, माधवी मिश्रा, जाधव विजया नारायण राव, अंजली यादव, अन्न्य मित्तल, वरूण रंजन और भोर सिंह यादव के पास संपत्ति नहीं है.
जानिए किस अफसर के पास कितनी है संपत्ति
अलका तिवारी
- फतेहपुर यूपी – 1.44 हेक्टेयर जमीन
- नोएडा – 416 वर्गमीटर जमीन (रेसिडेंशियल)
- पिठोरिया (रांची) – 724 वर्गमीटर
- बसंत बिहार कॉलोनी देहरादून – 800 वर्ग मीटर(रेसिडेंशियल)
शैलेश कुमार सिंह
- देवघर में जमीन व घर – 20,344 वर्ग फीट
- रांची सांगा – 7820 वर्गफीट
निधि खरे
- गौतमबुद्धनगर यूपी- 200 वर्गमीटर, पति के नाम
- रांची एडी कॉपरेटिव कॉलोनी में- एक करोड़ की घर( पति अमित खरे के नाम)
- रांची सांगा में जमीन- 7820 वर्ग फीट
मनीष रंजन
- छपरा में जमीन
- पुणे में घर
- रांची में जमीन – कीमत 1382500 रुपए
- सांगा में 87500 रुपए कीमत की जमीन
- देहरादून में 32 लाख 48 हजार की घर
- ओन्या गांव रांची में फ्लैट : कीमत 27. 49 लाख
अजय कुमार सिंह
- रांची में जमीन – 7833 वर्ग फीट
नीतीन मदन कुलकर्णी
- हरमू रांची में जमीन – कीमत 70 लाख रुपए
- अरगोड़ा में घर व जमीन – कीमत एक करोड़ (पत्नी सुमन गुप्ता के नाम)
सत्येंद्र सिंह
- देहरादून में घर
- गौतमबुद्ध नगर यूपी में फ्लैट
- रांची कांके में जमीन
मस्तराम मीणा
- जयपुर – 400 वर्ग यार्ड जमीन – कीमत 30 लाख रुपए
- बुंदी में 2.27 हेक्टेयर कृषि भूमि – सालाना इनकम 5.25 लाख
- दिल्ली में घर- कीमत दो करोड़ – सालाना इनकम 17 लाख
वंदना दादेल
- गाड़ी गांव रांची में 7500 वर्गफीट का घर, कीमत 1.55 करोड़
- खेल गांव में फ्लैट, 1600 वर्ग फीट, सालाना इनकम 1.92 लाख
सुनील वर्णवाल
- गौतम बुद्ध नगर यूपी में 500 वर्गमीटर जमीन
- रांची कांके में 7810 वर्गफीट जमीन
अराधना पटनायक
- रांची कांके 7820 वर्ग फीट जमीन
- बरियातू में 1766 वर्गफीट में घर, महिना में 35000 रुपए इनकम
- पुडूचेरी में 1200 वर्ग फीट में घर
राहुल पुरवार
- नॉर्थ परगना में घर 2400 वर्ग फीट
- गुड़गांव में 1765 वर्ग फीट का घर
- बांदा यूपी में 2.78 हेक्टेयर कृषि जमीन
- कांके में 7820 वर्ग फीट जमीन
सुनील कुमार
- रांची में जमीन – कीमत 207000 रुपए
- कानपुर में घर – कीमत- 11.45 लाख
- रांची में घर – कीमत दो करोड़ 23 लाख 60 हजार रुपए
- पेट्रोल पंप हजारीबाग (चौपारण) – कीमत दो करोड़ 37 लाख 12 हजार
पूजा सिंघल
- पश्चिम बंगाल में घर ( राहुल पुरवार के नाम)
- रांची सुकुरहुटू में जमीन – 7800 वर्गफीट
मनोज कुमार
- पुंदाग में घर – कीमत 1.4 करोड़
- अशोक नगर रांची में घर व जमीन – कीमतः 2.8 करोड़
- पटना दानापुर में फ्लैट
मंजूनाथ भजंत्री
- बंगलोर में 95 लाख का घर
- रांची के पिठोरिया में फ्लैट – कीमत 48.69 लाख