Search

 
 
 

ओमान में फंसे हजारीबाग जिले के कई मजदूर, लगाई वतन वापसी की गुहार

 

सोशल मीडिया के जरिए बताई अपनी आपबीती, जब्त कर लिया गया है पासपोर्ट, पांच महीने से नहीं मिल रहा है वेतन

Vishnugarh : विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर ओमान की राजधानी मस्कट में जाकर फंस गए हैं. वहां फंसे मज़दूरों में बोकारो जिले के नारायणपुर, हजारीबाग के विष्णुगढ़ और गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के छह मजदूर शामिल हैं. सभी मोबाइल टावर लगाने वाली एक ठेका कंपनी में काम करने 22 दिसंबर 2022 को ओमान की राजधानी मस्कट गये थे.उन्हें पांच महीने से एक रुपया भी नहीं मिला है. तंगी का आलम यह है कि उन्हें खाने तक के लाले पड़ गए हैं.उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं. ओमान की राजधानी मस्कट में फंसे इन मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिये वीडियो वायरल कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है. प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सिकंदर अली ने भी मजदूरों की वतन वापसी के लिए कोशिश कर रहे हैं. फंसे मजदूरों में विष्णुगढ के नरकी निवासी संजय महतो, उच्चाघाना के महादेव महतो,अम्बाडीह के दिनेश महतो, अर्जुन महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर महुरी के किशोर महतो और पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पेंक पोखरिया के युगल महतो शामिल है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-mentioned-importance-of-tree-plantation-water-conservation-sawan-month-devotees-jyotirling-in-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी ने मन की बात में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सावन माह, मुस्लिम महिलाओं की हज यात्रा, ज्योतिर्लिंग के महत्व का जिक्र किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही