Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड HC के कई वकील वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में चयन की राह पर, 12 से ज़्यादा वकीलों ने दिया आवेदन

Advertisement
Advertisement
Vinit Upadhyay  Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के कई वकील वरिष्ठ अधिवक्ता के चयन की राह पर हैं. उम्मीद की जा रही है कि उनका यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होगा. लेकिन काफी वक्त से फुल कोर्ट की बैठक नहीं हुई है, जिसके कारण लगभग 5 वर्षों से झारखंड हाई कोर्ट का कोई वकील वरीय अधिवक्ता के रूप में नहीं चुना गया है. जिससे वैसे वकीलों में मायूसी है जो वरीय अधिवक्ता के रूप में चयन की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इसे भी पढ़ें - हाजीपुर">https://lagatar.in/hajipur-muzaffarpur-city-sps-son-dies-in-road-accident/">हाजीपुर

: सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के बेटे की मौत

नोटिफिकेशन में फॉर्म भी जारी किया गया है

वरीय अधिवक्ताओं के चयन के लिए हाईकोर्ट ने रूलफ्रेम कर दिया है. नोटिफिकेशन में बकायदा फॉर्म भी जारी किया है और सारी शर्तों  से अधिवक्ताओं को अवगत करा दिया गया है. सभी अहर्ताओं एवं शर्तों को पूरा करने वाले अधिवक्ताओं को झारखंड हाई कोर्ट डेजिग्नेटिड सीनियर के रूप में चयनित करेगा. जानकारी के मुताबिक 12 से ज्यादा वकीलों ने सीनियर वकील के रूप में अपनी नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है. इसे भी पढ़ें -एलन">https://lagatar.in/elon-musk-sold-934000-shares-of-tesla-raised-8190-crores-by-taking-the-opinion-of-twitter-users/">एलन

मस्क ने बेचे टेस्ला के 9,34,000 शेयर, ट्विटर यूजर्स की राय मानकर जुटाये 8190 करोड़

वरिष्ठ अधिवक्ता चयनित होने के लिए कई जानकारी देनी होगी

नए नियमों के मुताबिक डेजिग्नेटिड सीनियर के रूप में चयनित होने के लिए अधिवक्ताओं को अपनी प्रैक्टिस ,अपने जूनियर वकीलों की जानकारी और महत्वपूर्ण मुकदमों में उनके द्वारा की गई पैरवी के अलावा कई बातों की जानकारी देनी है. वहीं उन्हें इस बात की भी जानकारी देनी होगी कि जिला बार एसोसिएशन या स्टेट बार काउंसिल के द्वारा उक्त अधिवक्ता पर मिसकंडक्ट या फिर प्रोफेशनल कंडक्ट का कोई आरोप तो नहीं है. इसे भी पढ़ें -सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/in-seraikela-kharsawan-devotees-offered-arghya-to-the-rising-sun-women-took-prasad-from-the-devotees-in-the-lap/">सरायकेला-खरसावां

में उगते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, महिलाओं ने व्रतियों से आंचल में लिया प्रसाद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही