Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत, राहुल, खड़गे सहित कई नेताओं ने लालू यादव को दी जन्मदिन की बधाई

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी है. हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं. 

 

वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा. यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है. आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है. आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं. 

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लालू यादव को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. बता दें कि लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति में एक लंबे समय से सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का चेहरा रहे हैं. 

 

तलवार से काटा 78 पाउंड का केक

इधर लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है. सुबह से ही लोग बुके लेकर आ रहे हैं और लालू को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. कुछ कार्यकर्ता बैंड-बाजा लेकर भी पहुंचे हैं और नाच रहे हैं. लालू ने लड्डू से बने 78 पाउंड का केक भी तलवार से काटा. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही