Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. करमा उरांव के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया

Ranchi :   शिक्षाविद और झारखंडी मुद्दों को लेकर मुखर रहे आंदोलनकारी डॉ करमा उरांव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राजनीतिक गलियारों के कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ करमा उरांव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. डॉ करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था. उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की. यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. (पढ़ें, चक्रवाती">https://lagatar.in/cyclonic-storm-mocha-will-hit-coxs-bazar-and-the-coast-of-myanmar-high-waves-are-rising-in-the-sea/">चक्रवाती

तूफान मोका कॉक्स बाजार और म्यांमार के समुद्र तट से टकरायेगा, समुद्र में उठ रही हैं ऊंची लहरें)

बाबूलाल मरांडी ने भी शोक संवेदना प्रकट की

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने भी शिक्षाविद डॉक्टर करमा उरांव को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  आदिवासी संस्कृति व समाज के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे, प्रख्यात मानवशास्त्री व शिक्षाविद डॉक्टर करमा उरांव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. भाषा, संस्कृति और समाज के लिए उनके उल्लेखनीय कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी. ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दें. विनम्र श्रद्धांजलि.

अन्य नेताओं और संगठनों ने दुख प्रकट किया

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, आदिवासी विकास परिषद की अध्यक्ष पूर्व मंत्री गीता कोड़ा, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, बबलू मुंडा, प्रेम शाही मुंडा, पूर्व मंत्री देवकुमार धान, प्रेमशाही मुंडा, निरंजन हेरेंज, लक्ष्मी नारायण मुंडा, शिवा कच्छप, कुंदरसी मुंडा, रवि तिग्गा, प्रो हरि उरांव, नारायण उरांव, एस अली, झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित संगठन एवं नेताओं ने डॉ करमा उरांव को श्रद्धांजलि दी है. इसे भी पढ़ें : शिक्षाविद">https://lagatar.in/educationist-and-social-revolutionary-dr-karma-oraon-passed-away-breathed-his-last-at-72/">शिक्षाविद

 और सामाजिक क्रांतिकारी डॉ करमा उरांव का निधन, 72 साल में अंतिम सांस ली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही