Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 12वीं पुण्यतिथि पर सीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 12वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि न्यायिक सेवा में होते हुए भी जस्टिस एलपीएन शाहदेव ने झारखंड आंदोलन को बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था. आने वाली पीढ़ियों को उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-lawyer-missing-for-last-48-hours-had-gone-to-hatiya-to-collect-money/">हाईकोर्ट

के वकील पिछले 48 घंटों से लापता, पैसा लेने गए थे हटिया

जस्टिस शाहदेव के सिद्धांत हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत- बाबूलाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जस्टिस शाहदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन में महती भूमिका निभाई थी. जस्टिस शाहदेव जैसे बुद्धिजीवियों के आंदोलन से जुड़ने से समाज में एक बहुत सकारात्मक संदेश गया और झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ. जस्टिस शाहदेव के सिद्धांत और समाज सेवा को समर्पित उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं.

जस्टिस शाहदेव ने झारखंड आंदोलन को प्रेरित किया- सुदेश

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन का जब भी चर्चा होगा. जस्टिस शाहदेव का नाम कभी भुलाया नहीं जा सकता. झारखंड आंदोलन को गति देने में बौद्धिक रूप से जो प्रमुख लोग खड़े हुए, उनमें से जज साहब सबसे आगे थे. उन्होंने पूरे आंदोलन को प्रेरित किया.

जस्टिस शाहदेव आदिवासियों-मूलवासियों के लिए चिंतित रहते थे- रामेश्वर

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में जज साहब ने अहम भूमिका निभाई थी. वह झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे. उनकी सोच थी कि झारखंड और यहां के लोग कैसे शोषण से मुक्त हों.

जस्टिस शाहदेव की कर्मठता हमारे लिए अनुकरणीय- सेठ

सांसद संजय सेठ ने कहा कि जस्टिस शाहदेव न्यायपालिका के क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद भी झारखंड आंदोलन के लिए सजग और सक्रिय रहे. झारखंड आंदोलनकारियों के प्रेरणास्रोत जस्टिस एलपीएन शाहदेव की कर्मठता और कार्यशैली हम सबके लिए अनुकरणीय है.

जस्टिस शाहदेव ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई- बाउरी

भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रसिद्ध न्यायविद, झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभानेवाले थे. वे हम सब के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. इसे भी पढ़ें -रंगदारी">https://lagatar.in/there-will-be-a-break-on-the-increasing-incidents-of-extortion-formation-of-anti-extortion-squad/">रंगदारी

की बढ़ती घटनाओं पर लगेगा ब्रेक, एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वाड का गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही