Search

 
 
 

हजारीबाग: कांग्रेस व झामुमो के कई नेता भाजपा में शामिल

 
Hazaribagh: बरही विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के समर्थन में पदमा प्रखंड के ग्राम सूरजपुरा और रोमी पंचायत के ग्राम चंपाडीह बगीचा में क्षेत्रीय सांसद मनीष जायसवाल और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं और लोगों से संवाद किया. इस दौरान क्षेत्र के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता गौरी शंकर मेहता के नेतृत्व में उनके साथ सैकड़ों लोग कांग्रेस और झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. इनमें प्रमुख रूप से सूरजपुरा मुखिया सीताराम मेहता, मुकेश मेहता, समिति सदस्य रूबी देवी, शैलेंद्र मेहता, होरिल मेहता, संदीप मेहता, जागेश्वर मेहता वार्ड सदस्य, नागेश्वर मेहता, दीपक कुमार, अश्विनी कुमार पांडेय, प्रेम कुमार आदि शामिल थे.

झारखंड को पश्चिम बंगाल बनने से रोकना हैः सांसद

इस मौके पर जायसवाल ने कहा कि झारखंड को पश्चिम बंगाल बनने से रोकना है और यहां की माटी, बेटी और रोटी को बचाना है तो सत्ता परिवर्तन किसी भी हाल में करना ही होगा. वहीं चौधरी ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट गठबंधन सरकार से छुटकारा पाना है और अपने भविष्य को संवारना है तो भाजपा की सरकार लानी ही होगी. वहीं यादव ने कांग्रेस और झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी. इस दौरान विशेष रूप से बरही के विधानसभा प्रभारी विनय सिंह, पदमा के भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबुलाल मेहता, भाजपा नेता अजय मेहता, नारायण यादव, प्रमुख वीणा देवी, सुरेंद्र गुप्ता, अवध यादव, पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, राजकुमार मेहता, कालीचरण मेहता, अवध मेहता, समिति सदस्य कुलदीप रविदास, जितेंद्र मेहता, बुधन साव, कमांडो मेहता, अक्षेवट मेहता, पूर्व मुखिया गौरी शंकर मेहता, पूर्व मुखिया अनूप कुमार, रंजन चौधरी आदि मौजूद थे.  इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही