Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: जन सुराज के कई नेताओं ने थामा जदयू का दामन

Patna: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन अभी से दल बदलने का दौर शुरू हो चुका है. दरअसल प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को छोड़कर कई नेताओं ने जदयू का दामन थाम लिया. जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय गांधी, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और पार्टी के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह की उपस्थिति में भोजपुर के दिनेश ओझा, जमुई से सुनील कुमार व बेतिया से संतोष जायसवाल ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर दिनेश ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रेरित होकर जन सुराज छोड़कर जदयू में आए हैं. जमुई के सुनील कुमार सरकारी कार्यों से सेवानिवृत होकर अब समाजसेवा भाव से पार्टी में शामिल हुए हैं.अब पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. संतोष जायसवाल ने भी अपने बहुत सारे समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह, वासुदेव कुशवाहा, पंकज सिंह, अमर सिंह, शिव शंकर निषाद, कंचनमाला चौधरी, अरुण गुप्ता, दानिश खान, नीरज श्रीवास्तव और प्रशांत मौजूद रहे. उधर जदयू प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 18 सालों के कार्यकाल में कई मिसाल कायम किया है. इन दिनों में उन्होंने बिहार की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल दी है. हर तरफ विकास की बयार बह रही है. राज्य में कानून का राज है. रोजगार पर काम तेजी से हो रहा है. इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/winter-session-uproar-over-adani-soros-issue-again-today-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned/">संसद

का शीतकालीन सत्र : आज फिर अडानी-सोरोस मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा- राज्यसभा स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही