Search

 
 
 

रामगढ़ के कई नेता भाजपा में शामिल

 
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार की शाम मिलन कार्यक्रम का  आयोजन किया गया. रामगढ़ के जुझारू नेता धनंजय कुमार पुटुस और संदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर मरांडी ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में लगातार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है. लगातार समर्थन बढ़ रहा. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को तेज करने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करना है. आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की जनता 14लोकसभा सीट एनडीए के खाते में देगी. 13 कमल फूल और एक केला फल के रूप में चार जून को झारखंड की जनता भारत माता की चरणों में अर्पित करेगी.

ये हुए शामिल

सदस्यता ग्रहण करने वालों में संदीप साहू, त्रिपुरारी मिश्रा, संदीप अग्रवाल, सुनील साहू, विकास कुमार पंकज सिंह, प्रीतम सिंह, विशाल विश्वकर्मा, बबलू अंसारी, गौतम सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भोला महतो, अमन आदित्य, नीरज कुमार, रमेश कुमार, राजीव रंजन, भारत कुमार, सुनील कुमार, राजीव दास, कैलाश महतो, सुरेंद्र राम, रघुचरण स्वामी, श्रीधर सिंह, सिकंदर सोनी, अजय राम, अमर बोदरा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:

इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही