Search

 
 
 

झुमरीतिलैया में कई मोहल्ले पानी में डूबे, लोग परेशान

 
Koderma: कई दिनों से बारिश होने से कोडरमा के झुमरीतिलैया के लगभग सभी मोहल्लों में जलजमाव हो गया है. कई मोहल्ले पानी में डूब चुके हैं. वैसे यह समस्या पुरानी है. बारिश के दिनों में जलजमाव हो जाता है. यहां तक की घरों में भी पानी घुस जाता है. जिसका अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

वार्ड नंबर 22पानी में डूबा

लगातार मीडिया की टीम ने जलजमाव को लेकर शहर का जायजा लिया. इस दौरान टीम रेलवे कॉलोनी, वार्ड नंबर 22, 23, 19 और वार्ड नंबर 1 का जायजा लिया. देखा गया कि बारिश का पानी कई घरों में घुस चुका था. कई लोग घरों में जलजमाव की वजह से खाना भी नहीं बना पा रहे थे. इसे भी पढ़ें- मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-next-week-heavy-on-modi-government-opposition-can-bring-no-confidence-motion-against-rajya-sabha-speaker/120529/">मानसून

सत्र  : अगला सप्ताह मोदी सरकार पर भारी! राज्यसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष

दूध कारोबारी परेशान

वार्ड नंबर 1 के कौशल सिंह बताते हैं कि वह दूध का कारोबार करते हैं. बारिश की वजह से उनके मवेशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जो मवेशी 10 लीटर दूध देते थे वह पाव भर या आधा लिटर ही दूध दे रहे हैं. कई मवेशी ऐसे हैं जो पानी में खड़े रहने की वजह से बीमार पड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें- दीपिका">https://lagatar.in/government-will-give-50-lakhs-to-deepika-20-20-lakhs-to-komolika-ankita/120765/">दीपिका

को 50 लाख, कोमोलिका-अंकिता को 20-20 लाख प्रोत्साहन राशि देगी सरकार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही