Search

 
 
 

बाबूलाल का दावा, अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी से कई और सफेदपोश चेहरे और बेईमान अधिकारी होंगे बेनकाब

 
Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि अमित अग्रवाल की गिरफ्तारी से कई और सफेदपोश चेहरे और बेइमान अधिकारी बेनकाब होंगे. बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा कि मशहूर बिचौलिया अमित अग्रवाल ईडी की कार्रवाई में दूसरी बार गिरफ्तार हुआ है. कई नौकरशाह उसे झारखंड की सत्ता का गॉड फादर सुपर मुख्यमंत्री मानकर उसके आदेश पर गलत काम करते थे. अगर ईडी गहराई से जांच करे तो न जाने कितने नौकरशाहों के नाम सामने आयेंगे. (पढ़ें, मंदिर">https://lagatar.in/the-director-of-adipurush-had-to-kiss-kriti-sanon-in-the-temple-created-a-ruckus-on-social-media/">मंदिर

में कृति सेनन को किस करना ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल)

अमित और प्रेम प्रकाश के इशारे पर नाचने और गलत करने वाले छवि रंजन अकेले नहीं

बाबूलाल ने कहा कि कई अधिकारी ने अन ऑफिशियल बातचीत में उन्हें बताया है कि अमित को लूटने और सत्ता को चलाने के साथ ही केस-मुकदमा करवाने का ऐसा नशा चढ़ा हुआ था कि वह विरोध में उठने वाली आवाज को दबाने के लिये छोटे-बड़े में कोई फर्क नहीं करता था. अमित रांची आने पर कहां रहता था. किन लोगों से मिलता था. कौन-कौन अफसर उससे रात के अंधेरे में मिलने के लिये लाईन लगाते थे. अमित और प्रेम प्रकाश की अंगुलियों के इशारे पर नाचने एवं गलत करने वाले छवि रंजन अकेले नहीं थे. आगे जांच बढ़ेगी तो कई और बड़े चेहरे उजागर होंगे. अमित के स्वागत-सत्कार में पुलिस के दारोगा स्तर के अफसरों की अघोषित ड्यूटी एवं पुलिस की फौज किसके कहने पर कौन लगाता था यह सब सामने आयेगा. इसे भी पढ़ें : आर्मी">https://lagatar.in/land-scam-amit-agarwal-and-dalip-ghosh-appear-in-court-ed-seeks-five-days-remand/">आर्मी

लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल और दिलीप घोष कोर्ट में पेश, ED ने पांच दिनों की रिमांड मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही