Search

 
 
 

25 लाख के इनामी मोछु समेत कई नक्सली करेंगे सरेंडर, झारखंड पुलिस मुख्यालय में डालेंगे हथियार

 
Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय में 25 लाख इनामी समेत कई नक्सली सरेंडर करेंगे. जानकारी के मुताबिक, कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय 25 लाख के इनामी नक्सली मोछु उर्फ मेहनत अपने चार अन्य साथियों के साथ झारखंड पुलिस मुख्यालय सरेंडर करेगा. आयोजित कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से झारखंड पुलिस के डीजीपी नीरज सिन्हा के समक्ष हथियार के साथ सभी नक्सली सरेंडर करेंगे. हालंकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें -मॉर्निंग">https://lagatar.in/morning-consult-survey-pm-modi-is-still-the-number-one-leader-in-the-world-but-the-popularity-has-decreased-compared-to-last-year/">मॉर्निंग

कंसल्ट सर्वे : पीएम मोदी आज भी दुनिया में नंबर वन लीडर, पर पिछले साल के मुकाबले घटी लोकप्रियता

मूल रूप से धनबाद का रहने वाला है मोछु उर्फ मेहनत

नक्सली मोछु उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू मूल रूप से धनबाद जिले का बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा गांव का रहने वाला है. मोछु उर्फ मेहनत भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमिटी मेंबर का सदस्य है. उसपर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है. गौरतलब है कि मोछु उर्फ मेहनत ने पिछले महीने ही झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था. हालांकि झारखंड पुलिस के अधिकारियों के द्वारा सरेंडर करने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी.

हाल के महीने में कई बड़े नक्सलियों ने किया है सरेंडर

हाल के महीने में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कई बड़े नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. जहां 10 लाख इनामी महाराजा प्रमाणिक ने अपने साथी के सरेंडर किया था. वहीं 25 लाख के इनामी विमल यादव ने अपनी प्रेमिका के साथ सरेंडर किया था. इसके अलावा कई अन्य नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. हालांकि झारखंड पुलिस ने इन सभी नक्सलियों के सरेंडर करने की आधिकारिक तौर पर न कोई पुष्टि की है और न ही मीडिया के समक्ष पेश किया है. इसे भी पढ़ें – देश">https://lagatar.in/bank-of-india-employees-unions-two-day-quarterly-conference-begins/">देश

की सम्पतियों को बेचने नहीं देंगें, बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव बोले
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही