Search

एनआइसी कक्ष में हुआ ईवीएम रेंडमाइजेशन का ड्राई रन समेत बोकारो की कई खबरें

भारत निर्वाचन आयोग से भी वीडियो संवाद से जुड़े तकनीशियन एवं पदाधिकारी

Bokaro : भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम का एनआइसी कक्ष में शनिवार को प्रथम एवं दूसरा रेंडमाइजेशन का ड्राई रन किया गया. इस कार्य को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ चास ओम प्रकाश गुप्ता, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो शैलेश कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, ईवीएम के जिला मास्टर ट्रेनर सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष आदि उपस्थित थे. इस क्रम में वीडियो संवाद के माध्यम से ईसीआई नई दिल्ली से जुड़े तकनीशियनों, पदाधिकारियों द्वारा प्रथम रेंडमाइजेशन के विभिन्न बिंदुओं से जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. उसी अनुरूप जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत इस्तेमाल होने वाले ईवीएम कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया. निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम, वीवीपैट के 13 फीसदी अतिरिक्त ईवीएम, वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया. वहीं, ईवीएम, वीवीपैट का दूसरा रेंडमाइजेशन भी वीडियो संवाद के माध्यम से ईसीआई नई दिल्ली से जुड़े तकनीशियनों, पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव समेत सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी की देखरेख में किया गया. जिले में ईवीएम का दोनों रेंडमाइजेशन (ड्राई रन) सफल रहा.

255 करोड़ की लागत से आद्रा रेल मंडल में स्टेशनों के विकास का हो रहा कार्य

आद्रा मंडल रेल प्रबंधक ने बोकारो में की प्रेस वार्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/21-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : रेलवे आद्रा मंडल के प्रबंधक सुमित नरूला ने शनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान डीआरएम सुमित ने बताया कि 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे भारत मे 554 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना तथा 1500 विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज एवं रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. इनमें से आद्रा मंडल में भी कई रेल योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन शामिल है. उन्होंने बताया कि आद्रा मंडल में पड़ने वाले स्टेशनों के विकास के कार्यों की कुल परियोजना लागत  255.02 करोड़ हैं. जिसमें अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत कुल 3 स्टेशनों का पुनर्विकास में कुल 139.23 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के धनबाद लोकसभा क्षेत्र पड़ने वाले स्टेशनों के विकास के कार्यों की कुल परियोजनाओं की लागत 193.76 करोड़ है, जिसके अंतर्गत बोकारो एवं भागा दो स्टेशनों के पुनर्विकास में 121.42 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है. बोकारो क्षेत्र में 22.07 करोड़ की लागत से 4 लो हाइट सबवे, 23.20 करोड़ की लागत से 4 रेलवे ओवर ब्रिज तथा 18.82 करोड़ की लागत से 3 रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है. इसके अलावा धनबाद क्षेत्र में 8.25 करोड़ की लागत से 1 लो हाइट सबवे का निर्माण शामिल है. इसके अतिरिक्त गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के स्टेशनों पर होने वाले कार्यों की कुल परियोजना लागत 35.26 करोड़ हैं, जिसमें 4 लो हाइट सबवे का निर्माण किया जाएगा. साथ हीं रांची लोकसभा क्षेत्र के स्टेशनों के विकास कार्यों की कुल परियोजनाओं की लागत 26 करोड़ है, जिसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांडिल स्टेशन का पुनर्विकास 17.81 करोड़ की लागत से हो रहा है. इस क्षेत्र में  8.19 करोड़ की लागत से 1 लो हाइट सबवे का निर्माण शामिल है. मौके पर डीआरएम सुमित नरुला के साथ सीनियर डीसीएम विकास कुमार एवं एआरएम आयुष कुमार मौजूद थे.

पीएम कुसुम योजना : जिला स्तरीय कमेटी में 183 आवेदनों को किया गया अनुमोदित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/15-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी विजया जाधव ने पीएम कुसुम जिला स्तरीय गठित कमेटी की बैठक की. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी मेनका, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश तिर्की, कार्यपालक अभियंता विद्युत एसबी तिवारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल आदि उपस्थित थे. बैठक में पीएम कुसुम के जिला नोडल पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीएम कुसुम योजना अंतर्गत जिले के लघु एवं सीमांत किसानों, महिला किसानों को अनुदानित दर पर सिंचाई कार्य के लिए सोलर पंप सेट की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन किया जाना है. इसके लिए पूर्व में पीएम कुसुम पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किया गया था. जिले में लक्ष्य के अनुरूप ऑन लाइन 220 आवेदन प्राप्त हुआ था. जिसका सत्यापन सभी प्रखंड विकास पदाधिकरियों द्वारा किसानों का चयन ज्रेडा रांची के सभी मानकों के आधार पर एवं स्थलीय जांच के उपरांत कुल 183 आवेदन स्वीकृत कर जिला समिति को भेजा गया है. डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति ने बैठक में सर्व सम्मति से प्राप्त सभी 183 आवेदनों को अनुमोदित किया. उन्होंने आगे की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का पीएम कुसुम के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया. वहीं, शेष लक्ष्य 37 को सभी प्रखंडों में विभाजित कर अर्हता अनुरूप आवेदन पुनः प्राप्त करने का निर्देश दिया.

बोकारो : फुटपाथ दुकानदारों ने की बैठक, 6 मार्च के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की बनाई रणनीति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/18-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   Bokaro : बोकारो के सेक्टर 8 स्थित भागलपुर मोड़ में शनिवार को झुग्गी-झोपड़ीवासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ की बैठक हुई. इस बैठक में आगामी 6 मार्च को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन का घेराव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर के सभी प्रभावित दुकानदारों व झुग्गीवासियों के साथ लगातार बैठक जारी रखने का निर्णय भी लिया गया. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने की. इस दौरान उपस्थित दुकानदारों को संबोधित करते हुए कुमार राकेश ने कहा कि सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात नगर के गरीब दुकानदारों उजाड़ रही है. पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत सभी दुकानदारों व झुग्गी वासियों को बिजली-पानी का मीटर के साथ पुनर्वासित करना होगा. शहरी क्षेत्र के किसी भी दुकान को उजाड़ने का प्रयास गलत है. बैठक में स्थानीय कमिटी के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर, संजय झा, सुरेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, शंकर राम, मंजू देवी, मृत्युंजय सिंह, महेंद्र शर्मा, चंदरेश्वर साव, मो. यूसुफ, मुन्नी कुमारी, राजेश कुमार, शीला देवी, गुड़िया देवी, बसंती देवी, फूल कुमारी, बेबी देवी, लक्ष्मण गुप्ता, प्रेम कुमार साह, कुलदीप राणा, नीलेश कुमार, विकास, पारो देवी सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-15-people-died-many-injured-when-tractor-trolley-filled-with-devotees-overturned/">UP

: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp