Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कसमार में बैठक समेत बोकारो की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Kasmar (Bokaro) : कसमार चट्टी स्थित लोहिया भवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई. जिसमें मुख्य अतिथि सह जिला बीस सूत्री कमिटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में आगामी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद आगमन पर चर्चा करते हुए पूरे कसमार प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा एवं तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक में वरीय भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक के अलावा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय, महामंत्री परमेश्वर नायक, बानेश्वर महतो, आनंद महतो, रामलाल ठाकुर, अजय ठाकुर, भवानी मुखर्जी, अनिस जायसवाल, प्रताप सिंह, कुणाल जायसवाल, वीणा देवी, सुदामा महतो, सुभाष साहू, जनार्दन प्रजापति समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

तेनुघाट जेल के विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत

Tenughat : तेनुघाट जेल में बंद विचाराधीन बंदी कुलदीप सोरेन की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई. बता दें कि कुलदीप सोरेन महुआटांड थाना क्षेत्र का रहने वाला था.  हत्या के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेजा था. शुक्रवार की सुबह वह गिर गया था, जिसके कारण वह घायल हो गया था. जेल पदाधिकारी ने तुरंत तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर शंभू कुमार को बुलाया और जांच कराया. डॉ. शंभू कुमार ने बंदी कुलदीप सोरेन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया. बोकारो में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया, जिसकी निगरानी में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया. तेनुघाट जेलर नीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बंदी का शव परिजनों को सौंप दिया गया.

कसमार : पेड़ की डाली पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजुरा पंचायत की सीमाना पर टांगटोना पंचायत फुटलबांध के सामने शुक्रवार सुबह एक पेड़ पर फंदे पर झूलता एक युवक का शव मिला. जिसे कसमार पुलिस ने कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त में जुट गई.  बता दें कि लगभग चार घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. इसके बाद कसमार पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न माध्यमों में भेजा, जिसके बाद मृत युवक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ थानाक्षेत्र निवासी तालेश्वर महतो के पुत्र रूपलाल महतो के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार फुटलबांध के सामने कुछ ग्रामीणों ने जब पेड़ की डाली पर फंदे पर झूलता युवक का शव देखा, तो इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी. सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि जुटे. सूचना के बाद कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय समेत अन्य पुलिस बल पहुंचे और शव को फंदे से उतारा. जानकारी के अनुसार मृत युवक का पेटरवार प्रखंड के खैराजारा गांव में ससुराल था, वह पिछले दो माह से ससुराल में ही रह रहा था. मृतक की पत्नी रीतू कुमारी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, इसलिए अक्सर घर से निकल जाता था तो दो चार दिन बाद ही घर लौटता था. मृतक का एक पांच साल का बच्चा भी है. इधर कसमार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही