Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अफवाह फैलाने पर ग्रुप एडमिन पर होगी कार्रवाई समेत चाईबासा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए मीडिया सेल गठित

Chaibasa: जिला दंडाधिकारी सह डीसी के निर्देश पर दुर्गा पूजा 2023 के निमित्त सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय के अंतर्गत मीडिया सेल का गठन किया गया. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी, अफवाह या गलत खबर पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्ति विशेष या ग्रुप के एडमिन पर अविलंब दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. मीडिया सेल में प्रतिनियुक्ति सहायक या कर्मी की सूची और कॉन्टैक्ट नंबर जारी कर दिया गया है. सचिन कुमार- 6299653937, अभिषेक कुशवाहा- 7209259890, पवन कुमार तांती- 7870425462 के नंबर पर अफवाह या कोई भ्रामक पोस्ट की जानकारी देने की अपील की गई है.

मलेरिया जोखिम वाले क्षेत्रों में मास फीवर सर्वे करे स्वास्थ्य कर्मी : सीएस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-69.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa : सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर साहिल पाल ने स्वास्थ्यकर्मियों को मलेरिया जोखिम वाले क्षेत्रों में मास फीवर सर्वे करने का निर्देश दिया है. यह निर्देश उन्होंने वेक्टर जनित रोगों की समीक्षा के क्रम में दिया है. बुधवार को सीएस वेक्टर जनित रोगों की समीक्षा कर रहे थे. इस बैठक में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मीना कालुंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. सौमल्या घोष, जिला कार्यक्रम समन्वयक अजमत अजीम, जिला भीबीडी कंसल्टेंट शशि भूषण महतो, डीपीएम सीनी से सौरभ मजूमदार, एफएलए मनीष कुमार, स्पेशलिस्ट निरंजन कुमार, एम एंड ई रवि कुमार, अहसान फारूख सभी सीएचसी से एमटीएस, एसआई, भीबीडी प्रभारी एमपीडब्लू, सीनी एनजीओ से ब्लॉक ऑफिसर शामिल हुए. इस बैठक में मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया इत्यादि बीमारियों की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. त्वरित जांच के साथ पूर्ण उपचार एवं जनजागरुकता के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग के साथ कार्य करने एवं मलेरिया जोखिम क्षेत्रों में मास फीवर सर्वे करने का आदेश दिया गया.

सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/5-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tantnagar (Ganesh Bari) : कुमारडुंगी प्रखंड अतंर्गत कलाइया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को ग्रामीण मुंडा कैलाश सिंकू की अध्यक्षता में आदिवासी हो समाज महासभा के सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. अभियान में संगठन के अध्यक्ष सोनाराम पूर्ति ने कहा आधुनिक युग में खासकर बच्चों व युवाओं में सांस्कारिक शिक्षा की कमी का दंश समाज झेल रहा है. उन्होंने कहा कि संस्कारिक शिक्षा के अभाव में बच्चे व युवाएं आधुनिक चकाचौंध में भटक गये और समाज को काफी नुकसान हो रहा है. इसलिए सरकारी विद्यालयों में संस्कारिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए. उपन्यासकार तिलक बारी ने कहा बच्चों को घरेलू कार्यों को सीखने व सिखाने के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है. बच्चों को घरेलू व समाजिक कार्यों सिखाने से न सिर्फ बच्चे बल्कि समाज भी आगे बढ़ेगा और स्वस्थ समाज का निर्माण भी होगा. उपाध्यक्ष चंदमोहन बिरूवा ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा के बिना आगे बढ़ने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. इसलिए हर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. जागरुकता अभियान कार्यक्रम में ग्रामीण मुंडा कैलाश सिंकू, प्रश्नजीत सिंह गोडसोरा, संगठन के उपाध्यक्ष चंदमोहन बिरूवा, बागुन बोदरा, सुशील पूर्ति ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर अभियान में स्वास्थ्य कर्मी, बच्चों के अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आदि मौजूद थे. जागरुकता अभियान के बाद संगठन की ओर से बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता कराया गया. साथ ही बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण कर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया.

मनोहरपुर स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव शुरू, जनहित संघर्ष मोर्चा ने केंद्र सरकार का जताया आभार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-44.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : कोरोना काल के बाद मनोहरपुर स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था. जिससे मनोहरपुर एवं आनंदपुर के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था. यहां के बहुत सारे बच्चे पढ़ने जिला मुख्यालय जाते थे, मगर ट्रेन के बंद होने से इन्हें आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी. यहां ट्रेनों के ठहराव के लिए जनहित संघर्ष मोर्चा मनोहरपुर आनंदपुर के तत्वावधान में जिला परिषद, प्रमुख, मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,वार्ड, मेंबर, मुंडा ने मिलकर नागरिकों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया था. जिसमें 5000 से भी ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर की कॉपी रेलवे राज्यमंत्री एवं रेलवे के उच्च अधिकारी को सौंपा गया था. इस दौरान लोगों की समस्याओं से अवगत भी कराया गया था. रेलवे की तरफ से जल्द ही ट्रेनों का ठहराव शुरू करने का आश्वासन दिया गया था. रेलवे ने अब यहां ट्रेनों का ठहराव शुरू कर दिया है. इसको लेकर बुधवार को जनहित संघर्ष मोर्चा मनोहरपुर आनंदपुर के सदस्यों ने बैठक की और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया. मौके पर मुखिया सुशीला सवैया, पचांयत समिति सुदर्शन नायक, झापा के महेन्द्र जामुदा, सुनील लुगुन, सुशील तिग्गा, नितेश कुमार महतो, राजा राम खलखो इत्यादि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : कैंटीन-">https://lagatar.in/deal-made-for-canteen-and-guard-room-also/">कैंटीन-

गार्ड रूम का भी कर दिया सौदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही