Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ मुकदमा दर्ज समेत धनबाद की कई खबरें

  • आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
  • पतराकुल्ही फुटबॉल मैदान में ढुल्लू की सभा का वीडियो को बनाया आधार
  • ढुल्लू महतो समेत आधा दर्जन आयोजनकर्ता भी बने नामजद आरोपी
Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के पतराकुली फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो सहित पतराकुली के आयोजक सोना रजक, मनोज चौहान, बिनोद चौहान, संजय चौहान, बंटी सिंह के खिलाफ कांड संख्या 69/24 धारा 188 और 171 एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. अंचल कार्यालय धनबाद के राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की शिकायत पर ही उक्त मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि 15 अप्रैल की रात में पतराकुली फुटबॉल मैदान में ढुल्लू महतो ने एक चुनावी सभा की थी. इस सभा का वीडियो वायरल हो गया था. यह वीडियो वायरल होते ही धनबाद सीओ शशिकांत सिंकर ने इसकी जांच करने का आदेश राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र को दिया. जांच में मामला सही पाकर देवेंद्र ने इसकी रिपोर्ट सीओ को दी. सीओ ने 19 अप्रैल को ज्ञापांक 400 के तहत पत्र जारी कर देवेंद्र को धनसार थाने में मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.

युवक को पैर-हाथ तोड़कर फेंका

  • पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पहले सड़क पर फिर घर में ले जाकर पीटा
  • एक गुट रागिनी तो दूसरा ढुल्लू समर्थक का, दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Putki (Dhanbad) : वासुदेवपुर 14 नंबर के युवकों के गिरोह ने एकडा के सुजीत केवट (36) का करकेंद बैंक ऑफ इंडिया के सामने धनबाद बोकारो पथ से अपहरण कर लिया. जान से मारने की नीयत से उसे जमकर पीटा और फिर फेंक दिया. लोयाबाद थाना के एक मामले में वह फरार चल रहा था.पुलिस ने उसके घर पर 22 अप्रैल को इश्तेहार चिपकाया था. हमलावरों की संख्या करीब 15 थी. बदले की भावना में हमलावरों ने युवक को पहले सड़क पर सरेआम सुबह आठ बजे ईंट पत्थर, डंडे से पीटा फिर मुहल्ले में ले जाकर पिटाई की. बांया हाथ व बायां पैर भी तोड़ दिया. जिसे पीटने के बाद वासुदेवपुर 14 नम्बर के पीछे फेंक दिया.सुजीत ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने पीटने के बाद 3.15 बोर का लोडेड देशी कट्टा कमर में डाल दिया. जिसे अस्पताल ले जाने के क्रम में केंदुआडीह पुलिस ने कट्टा बरामद कर सुजीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया. सुजीत एकडा के सतेंद्र केवट का भतीजा है. दोनों पक्षों में एक पक्ष रागिनी सिंह तो दूसरा ढुल्लू महतो का समर्थक बताया जा रहा है. लोयाबाद थाना में सुजीत के खिलाफ तीन केस दर्ज है. उस पर सुनील रॉय के भांजा यशवंत सिंह पर 20 नवंबर को जानलेवा हमला करने का आरोप है. दोनों गुट आउटसोर्सिंग व कोयला के अवैध कारोबार पर वर्चस्व को लेकर लगातार भिड़ते रहे हैं. केंदुआडीह थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आरएन ठाकुर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कृष्णा पाहन की शिकायत पर सुजीत केवट पर आर्म्स एक्ट के केस व एसएनएमएमसीएच अस्पताल में इलाजरत सुजीत के बयान पर आठ नामजद व 10 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. घायल सुजीत ने सुनील रॉय, दिनेश रवानी,पारस राय, राजेश रवानी, जाटो रवानी, गोविंद बाउरी, अनिल पासवान, रोमा बाउरी पर जानलेवा हमलाकर हाथ पैर तोड़ने व शरीर के अन्य हिस्से को भी जख्मी करने का आरोप लगाया है. सुजीत ने बताया कि एक युवक ने उसे पुटकी थाना के करकेंद मोड़ पर बुलाया. तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक गल्ला पट्टी तो कुछ दूसरे तरफ से उसे घेर सड़क पर ही पीटने लगे. उसे पहले मोटरसाइकिल पर बैठाया. कुछ दूर जाकर एक टेंपो पर जबरन बैठाकर वासुदेवपुर 14 नंबर ले गए. वहां पीटने के बाद मुहल्ले के पीछे फेंक दिया. तभी पूरे इलाके में शोर मच गया. युवक के परिजन लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार को सूचना दी. पुलिस ने खून से लथपथ युवक को बरामद किया. वहीं मामले की सूचना केंदुआडीह पुलिस को भी दी गई.

दो माह से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा

तेतुलमारी : दो माह से फरार चल रहे प्रेमी युगल तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरीकला निवासी राहुल कुमार को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ कर जेल भेज दिया. प्रेमी युगल एक ही गांव के पड़ोसी व रिश्ते में चचेरा भाई बहन बताये जा रहे हैं. दो माह पूर्व दोनों अपने- अपने घरों से भाग गये थे. इसके बाद युवती के परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. नहीं मिलने पर उसके पिता ने तेतुलमारी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. इधर पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : सिंहभूम">https://lagatar.in/joba-manjhi-showed-strength-after-nomination-in-singhbhum/">सिंहभूम

में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही