Search

बीसीसीएल के रिटायर्ड जीएम से 8.5 लाख की ठगी समेत धनबाद की कई खबरें

  • आइएसएम एसबीआई का स्टाफ बनकर चार बार में उड़ाए रुपये
  • साइबर अपराधियों ने नेटबैंकिंग का चार्ज वापस होने का झांसा देकर ठगे रकम
Dhanbad : बीसीसीएल से सेवानिवृत्त हो चुके जीएम आरबी कुमार से साइबर अपराधियों ने साढ़े आठ लाख रुपए की ठगी कर ली है. उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में की है. बताया है कि दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि वे एसबीआई आइएसएम से बोल रहे हैं, फिर कहा कि उनके नेट बैंकिंग के लिए प्रतिमाह 1820 का चार्ज काटा जा रहा है, जो लगभग 41 हजार रुपए हो चुका है. इस कारण यदि अपना पैनकार्ड, आधारकार्ड और पासबुक के पहले पन्ने का फोटो भेज दें तो ये रकम नहीं काटी जाएगी. इस पर जीएम ने कहा कि एसबीआई में विकास नाम का व्यक्ति काम करता है, जो उनका परिचित है, उससे बात करने पर ही वे समझेंगे कि बैंक से ही कॉल है. इस पर फोन करने वाले कई बार विकास-विकास की आवाज लगाई और फिर कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त है, आने पर बात करा देंगे, लेकिन फिलहाल ऑडिटर बैठे हुए हैं, देर मत कीजिए नहीं तो ये रकम वापस नहीं होगी. तब उन्होंने पासबुक, आधार कार्ड और पैनकार्ड के पहले पन्ने का फोटो उक्त नंबर को भेज दिया. इसके बाद फिर थोड़ी देर तक उनकी बातचीत हुई और कई बार ओटीपी आया, जो उनसे पूछा गया, ओटीपी बताने के बाद उनके खाते से चार बार में साढ़े आठ लाख रुपए की निकासी हो चुकी थी. मामला समझ में आने के बाद उन्होंने कॉल काट दिया. रविवार को भी उनके मोबाइल पर ठग का फोन आया , हालांकि उन्होंने फोन नहीं उठाया.

आखिर इतना डिटेल साइबर ठगों के पास कैसे?

ठगी के शिकार बने जीएम ने कई बातों को लेकर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि आखिर मेरे बारे में इतना डिटेल साइबर अपराधियों के पास कैसे पहुंचा. मेरा बैंक खाता एसबीआई आइएसएम में है. इसमें नेट बैंकिंग की सुविधा भी है, हर माह इतनी रकम कट रही है, आदि डिटेल उनके पास कैसे पहुंचा. उन्होंने साइबर अपराधियों और बैंक के लोगों के बीच साठगांठ होने का संदेह व्यक्त किया है.

ढाई साल पहले हुई थी नौ लाख की ठगी

जीएम आरबी कुमार के साथ ढाई साल पहले भी नौ लाख छत्तीस हजार रुपये की ठगी हो चुकी है. तब उन्हें साइबर ठगों ने मैच्यूरिटी में कई गुना लाभ देने का झांसा देकर ठगा था. उन्होंने एचडीएफसी के पचास-पचास हजार रुपये के दो सिंगल प्रीमियम वाली पॉलिसी ली थी, मैच्यूरिटी से कुछ दिन पूर्व उन्हें रिजनल मैनेजर बनकर फोन किया गया. कहा गया कि इस रकम में ढाई-ढाई लाख रुपये लगाने से 19 लाख कुछ दिनों में ही रुपये मिल जाएंगे, बीसीसीएल अधिकारी इस झांसे में आ गए और उन्होंने फर्जी रिजनल मैनेजर द्वारा दिए गए दो बैंक खाते में साढ़े चार लाख रुपये कर जमा करा दिए. बाद में उक्त रिजनल मैनेजर का मोबाइल ऑफ हो गया, तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ और मामले की शिकायत तब उन्होंने साइबर थाने में की थी.

 साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान, तीन गिरफ्तार

पांडरपाला दास टोला में चली छापेमारी, मोबाइल, बाइक भी जब्त

धनबाद : धनबाद साइबर पुलिस की तरफ से शनिवार की रात साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान पांडरपाला से तीन युवकों को दबोचा गया है. तीनों युवक साइबर अपराध के पुराने शातिर बताए जा रहे हैं, इनमें से एक तो पांच बार पूर्व भी जेल जा चुका है. इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, एक बाइक, कई सिम और कुछ नगदी भी बरामद की है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. बताते चलें कि इन दिनों पांडरपाला के युवक साइबर अपराध की दुनिया में कूद पड़े हैं. इनकी काफी शिकायतें साइबर पुलिस के पास पहुंच रही थी. इस के तहत अभियान चलाते हुए पुलिस ने पांडरपाला दास टोला में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने चीकू उर्फ राहुल को दबोचा. राहुल पूर्व में भी जेल जा चुका है. राहुल के बारे में बताया जा रहा है कि वो कई साल पूर्व जामताड़ा के करमाटांड जाकर साइबर अपराध करने का प्रशिक्षण भी लिया था. पूर्व में जब उसकी गिरफ्तारी हुई थी, तब उसके घर से साइबर अपराध से जुड़े कई सामान बरामद हुए थे. एक डब्बा सीम, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि भी मिले थे. राहुल के अलावा जीतू और बंटी को भी दबोचा गया है. इन तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि इनके किए गए अपराधों की सटीक जानकारी मिल सके.

गांवों में लोगों से मिलकर एक मजबूत संगठन बनाएं

चुनाव को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/20-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महुदा : लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से रविवार को महुदा बाजार स्थित रेलवे मैदान में एक बैठक की गई. बैठक में मंडल, पंचायत, बूथ कमेटी एवं महिला कमेटी का गठन करने पर चर्चा की गई. केंद्रीय संगठन सचिव सह बाघमारा प्रभारी रूपदेव रवानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जेबीकेएसएस के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाएं और महिला-पुरुषों से वार्ता करें तथा एक मजबूत संगठन बनाएं. बाघमारा क्षेत्र के तमाम गांवों की समस्यों को उठाना है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करना है. बैठक का संचालन आकाश बीरू महतो ने किया. मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव रूपदेव रवानी, विधानसभा प्रभारी फैयाज अहमद, दीपक कुमार महतो, सदानंद महतो, आतिश साव, प्रदीप महतो, हेमंत साव, अभिजीत महतो, शंकर गुप्ता, जगदंबा लाल महतो, बासत अंसारी, राधेश्याम महतो, मनोज रवानी, संतोष कुमार महतो आदि मौजूद थे.   इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp