Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो लाख की लागत से स्कूल की बाउंड्री का होगा निर्माण समेत गढ़वा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Ketar (Garhwa) : जिला परिषद सह विधायक प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद व मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल तोड़कर मध्य विद्यालय में दो लाख की लागत से बनने वाली चहारदीवारी का शिलान्यास किया. मौके पर ज्वाला प्रसाद ने कहा कि इस विद्यालय में प्रखंड का इकलौता बोर्ड परीक्षा का सेन्टर है. जिससे इस प्रखंड के बच्चे को काफी सहूलियत होगी. साथ ही चहारदीवारी हो जाने से विद्यालय में बागवानी से सुसज्जित किया जा सकता है. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने के लिए भी विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है. संभवतः इसी सत्र से दसवीं का पढ़ाई भी शुरू हो जायेगी. मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष उपेंद्र बैठा, बसंत कुमार पाठक, बिनोद भगत, अमरनाथ जायसवाल, कुंदन प्रसाद, धीरज कमलापुरी, आशीष जायसवाल, संतोष कुमार, मनोरंजन कुमार, राजू सिंह, अजय कुमार, धनंजय कुमार, दिलीप कुमार, सुधा कुमारी आदि लोग उपस्थित थे.

औद्योगिक भ्रमण पर गए गोविंद स्कूल के विद्यार्थी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/21-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा के आईटीईएस और हेल्थकेयर के छात्र-छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण के लिए डीईओ आकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रामचंद्र चंद्रवंशी कॉलेज विश्रामपुर के लिए रवाना किया. तेतरी चंद्रवंशी फार्मेसी कॉलेज के फैकल्टी प्रमेन्द्र कुमार ने गोविंद उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न लैबों का भ्रमण कराया और उसकी उपयोगिता बतायी. मौके पर डीईओ ने कहा कि इस प्रकार का भ्रमण एक अनुभव है, जो वास्तविक दुनिया से छात्रों को परिचय कराती है. छात्रों को स्कूल से बाहर निकल कर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने का अवसर मिलता है. औद्योगिक भ्रमण छात्रों को बाहरी दुनिया से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है. प्राचार्य विश्व विजय सिंह ने कहा कि यह छात्रों के लिए सीखने के अनुभव को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट तरीका है. बताते चलें कि अब माध्यमिक विद्यालयों में वोकेशनल कोर्सेज की पढ़ाई करायी जा रही है. जिसका उद्देश्य है कि विभिन्न प्रकार के वोकेशनल कोर्सेज की पढ़ाई करते हुए वे खुद को रोजगारों के लिए उपयुक्त बना सकें. अब उन्हें सरकारी नौकरी के भरोसे दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि वे खुद को हुनरमंद बनाकर समाज को नयी दिशा दिखाने का काम करेंगे. मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, बलराम, सुधाकर सिंह, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, रश्मि बारा, मुजीब रहमान, प्रणव सिंह, तमन्ना खातून, उमेश ठाकुर, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सतर्क">https://lagatar.in/latehar-police-was-alert-otherwise-many-contractors-and-businessmen-would-have-become-targets-of-aman-sahu-gang/">सतर्क

थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना

सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक ने किया कैंपों का निरीक्षण

गढ़वा : सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक एसडी पांडे ने भंडारिया के बूढ़ा पहाड़ स्थित विभिन्न सीआरपीएफ कैंपों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंपों की सुरक्षा, सीआरपीएफ का स्थानीय लोगों से तालमेल, सीआरपीएफ की ओर से स्थानीय लोगों को दी जाने वाली विभिन्न तरह की सुविधा की जानकारी ली. उस दौरान उन्होंने बूढ़ा पहाड़ पर स्थानीय लोगों के पढ़ रहे बच्चों की जानकारी भी लिया. स्थानीय बच्चों से हाल-चाल भी जाना. साथ ही ठंड को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ा भी मुहैया कराया. निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक ने बूढ़ा पहाड़ पर सीआरपीएफ के पदाधिकारी एवं जवानों को 24 घंटे चौकन्ने रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आप सभी ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं. लेकिन अभी भी सीआरपीएफ की चुनौती खत्म नहीं हुई है. हमें नक्सलियों की हर गतिविधियों पर नजर रखनी है. मौके पर सीआरपीएफ कमांडेड एनके सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह कुलदीप कुमार नीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही