Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल समेत गिरिडीह की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Gandey(Giridih) : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भादवाखुर्द गांव में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी को सीएचसी गांडेय ले गये, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भादवाखुर्द निवासी सुनील यादव और बसंत सिंह, रवि हजाम के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया. मारपीट की इस घटना में सुरेश यादव, सुनील यादव, बद्री महतो, जमुना सिंह, उमेश सिंह, रवि हजाम समेत कई घायल हो गये. घायल यमुना सिंह ने कहा कि बद्री महतो और रवि हजाम के बीच झगड़ा हो रहा था. बीच-बचाव के लिए गए तो मेरे साथ भी बद्री महतो ने मारपीट की. घटना की जानकारी मिलने पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीन को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये हैं.

प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपद्रवियों ने किया हमला, एक घायल

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र स्थित चिह्यूटिया में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने दो घरों पर ढेला-पत्थर से हमला कर दिया. हमले में सरयू चौधरी का सिर फट गया है. मामले को ले इनौस के जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने गावां थाना में आवेदन देकर पवन यादव, मनी यादव, रौशन कुमार, सचिन कुमार, कुंदन यादव, मनीष यादव, आलोक यादव, मंटू यादव, महेश यादव, मानिकचंद यादव, विपिन कुमार, विनय यादव समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गावां थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी हर्वे हथियार से लैश होकर मेरे घर के सामने आए और गंदी-गंदी गाली देने लगे. कहा- बाहर निकलो हम तुम्हारी हत्या करने आये हैं. उसके बाद मैं घर के पिछले दरवाजे से जान बचाकर भाग गया. इसके बाद मेरे घर पर जमकर पथराव किया गया. बाद में उक्त लोगों ने सोनू साव की दुकान पर जाकर मारपीट की. वहीं सीताराम साव व उनकी पत्नी राखी देवी के साथ भी मारपीट की. उक्त मामले को लेकर चिह्यूटिया निवासी पप्पू कुमार चौधरी ने भी जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर घर पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है. जिसमे सरयू चौधरी जख्मी हो गए. आरोप लगाया गया है कि उक्त लोग अक्सर हरिजन बोलकर अत्याचार करते हैं तथा मंदिर में पूजा-पाठ करने से भी रोकते हैं. दोनों ने गावां थाना से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

घटना को मुकेश यादव की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रहे लोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/6-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उक्त घटना को चिह्यूटिया में देसी कट्टे के साथ युवक की गिरफ्तारी की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के दौरान पूजन स्थल में युवक मुकेश कुमार यादव के जूता पहनकर प्रवेश करने को ले युवकों के साथ बहस हुई थी. बाद में युवक मुकेश कुमार यादव देसी कट्टे के साथ सरस्वती पूजन कार्यक्रम में पहुंच गया था. जिसे बाद में गावां थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने कहा कि पुलिस को घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए. जिससे इस प्रकार की घटना न दोहरायी जाये. इधर भाकपा माले के प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि यह घटना प्रशासन की लचर व्यवस्था की पोल खोल रही है. सरस्वती पूजन के दौरान वहां नोकझोंक के बाद एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया जाता है. यदि विसर्जन के समय भी वहां पुलिस बल की तैनाती की जाती तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था.

छह घरों से लाखों की चोरी, थाना में दिया आवेदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/8-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ganwa (Giridih : गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के कोहवरवा व सलैयादाह में अज्ञात चोरों ने छह घरों से लाखों रुपये की चोरी कर ली. चोरों ने नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख के सामानों पर हाथ साफ कर लिया. उक्त गांव के उगन रविदास, हरि रविदास, यमुना रविदास, महेश्वरी यादव, छोटू महतो, बसंत यादव, ऋषिदेव महतो के घरों से सोना चांदी के आभूषण, बर्तन समेत लगभग तीन लाख के सामान की चोरी कर ली. चोरी की सूचना पर माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान चोरों ने सौ से अधिक चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं 46 डीजल पंप भी चोरी हुई है. लेकिन प्रशासन मामले का उद्भेदन करने में नाकाम रहा है. जिसपर वरीय पदाधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है. मौके पर रामस्वरूप प्रसाद यादव, भोला रविदास, डोमन दास, सुखदेव रविदास, गुड़िया देवी, सिमा देवी, बसंती देवी, पूजा देवी, उर्मिला देवी, बालेश्वर रविदास समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही