Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आधे दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे समेत गोड्डा की कई खबरें

Godda : लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में बीती रात विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आधे दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें से कई पुराने वारंटी हैं तो कुछ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है. इन सभी को गिरफ्तार किया गया है. पथरगामा थाना पुलिस द्वारा कालेश्वर दरबे और अमर दरबे को ग्राम बाबूपुर से गिरफ्तार किया गया. ये दोनो कोर्ट में लंबित मामले में फरार चल रहे थे. बसंतराय पुलिस ने जियाउर रहमान और मिनाजउद्दीन को जहाजकित्ता गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये दोनों मारपीट के मामले में वांछित थे. गांजा की खरीद बिक्री करने वाले संजय साह मेन बाजार को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसी प्रकार ललमटिया पुलिस ने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ग्राम बागजोरी से मोजाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. इसके खिलाफ प्रताड़ना का केस लंबित है और वह फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आधे दर्जन से अधिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली पोल में मारी जोरदार टक्कर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोड्डा/महगामा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बिजली पोल में जोरदार टक्कर मारते हुए बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना महगामा थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव की है. बताया गया कि शौचालय टैंकर को लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े पोल में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. अपाची बाइक पोल के बगल में रखी की गई थी, जो ट्रैक्टर के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को शांत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था. यह महज संयोग रहा कि किसी की जान नहीं गई, अगर यह हादसा दिन में होती तो निश्चित तौर पर बड़ा नुकसान होता. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. जिसके बाद आवागमन चालू हो सका.

हाइवा से दबकर बकरी मरी, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/12-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पथरगामा : सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा के नीचे आने से एक बकरी की मौत हो गई. मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. घटना पथरगामा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरा की है. बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य में लगे डीबीएल कंपनी के वाहन के नीचे आने से भुवनेश्वर महतो की बकरी मर गई थी और ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया था. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई. दो घंटा से अधिक समय तक सड़क जाम रहने के बाद पथरगामा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर इस मामला को सुलझाया और आवागमन को फिर से चालू कराया. ज्ञात हो कि फोरलेन का कार्य तेजी से किया जा रहा है. निर्माण कार्य में लगे बड़े-बड़े वाहन बेतरतीब ढंग से ग्रामीण सड़कों से पार हो रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairams-party-announced-candidates-from-ranchi-dumka-and-dhanbad/">जयराम

की पार्टी ने रांची, दुमका और धनबाद से उम्मीदवारों का किया एलान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही