- लोकसभा में बनी कमेटी के अनुमोदन पर भारत सरकार की ओर से सांसद को किया जाएगा सम्मानित
- लोकसभा में शत-प्रतिशत रही जयंत सिन्हा की उपस्थिति
- फरवरी माह में दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान होंगे पुरस्कृत
सांसद की ओर से एक लाख दीये का वितरण होगा
भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हजारीबाग में भी तैयारी चल रही है. पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी मंदिरों की साफ-सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी. रविवार से इसकी शुरूआत हो गई है, जो कि 22 जनवरी तक चलेगी. वहीं, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख दीये का वितरण किया जाएगा. इसके अलावा वितरण के लिए एक कॉम्बो पैक भी बनाया जाएगा, जिसमें घी, बत्ती, भगवा ध्वज और पूजन सामग्री रहेगी.सांसद ने दी करोड़ों की सौगात
सांसद निधि से जनहित में कई विकास कार्यों की स्वीकृति
चौपारण : हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने जनहित में लोकसभा सहित चौपारण प्रखंड में कई विकास कार्यों को विभिन्न मदों से स्वीकृति दिलाई है. वहीं अपने सांसद निधि से भी कई कामों के लिए डीसी को अनुशंसा पत्र लिखा है. अपने पत्र में सांसद ने प्रखंड के पांडेयबारा विश्वकर्मा मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख, कमला माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख, ठुठी बुनियादी विद्यालय में पेवर्स ब्लॉक के लिए 6 लाख, लोहंडीखुर्द में पीसीसी पथ के लिए 5 लाख, इंगुनिया उच्च विद्यालय में छतदार चबूतरा के लिए 5 लाख, ताजपुर में पीपल वृक्ष चबूतरा के जीर्णोधार के लिए 5 लाख, डीप बोरिंग के लिए 2 लाख, चौपारण में सत्येंद्र सिंह के घर के सामने नाली निर्माण के लिए 2 लाख सहित लोकसभा के अन्य प्रखंडों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सांसद जयंत सिन्हा दिन-रात लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और जनता के लिए अथक परिश्रम करते हैं तथा जनहित में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा है.घरों और मंदिरों को सजाएं, उत्सव मनाएं : कुणाल यादव
- 22 जनवरी को सभी रामभक्त मनाएं उत्सव, करें हनुमान चालीसा का पाठ : कुणाल यादव
- रामनवमी महासमिति की ओर से सभी अखाड़ों में किया जाएगा झंडा, दीया, घी व हनुमान चालीसा का वितरण
- बड़ा अखाड़ा प्रांगण में उत्सव के स्वरूप पर चर्चा
- रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा गर्व का विषय : मंजीत
alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग : अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा अखाड़ा प्रांगण में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया. इसमें 22 जनवरी के उत्सव के स्वरूप पर चर्चा की गई. रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होना, हम सभी सनातनियों के लिए गौरव, सम्मान व हर्ष का विषय है. इस दिन को हम सभी को एक उत्सव के रूप में मनाना है. वहीं रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा बीरु ने कहा कि इस दिन आस पास के मंदिरों को साफ-सफाई करनी है. रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 500 वर्षों के बाद रामलला अपने घर वापस आ रहे हैं. त्रेता युग में प्रभु श्रीराम 14 वर्षों के बाद जब अयोध्या वापस लौटे थे, तो घर-घर दीप जला कर खुशियां मनाई गई थी. इस कलयुग में प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद घर लौट रहे हैं. इसलिए हमलोगों को पूरे उत्साह और उमंग से इस उत्सव को मनाना है. उन्होंने आगे कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि महासमिति की ओर से सभी अखाड़ों में झंडा, दीया, घी व हनुमान चालीसा का वितरण किया जाएगा. साथ ही इस उत्सव में जनभागीदारी व जनजागरण के लिए रथ रवाना किया जाएगा. इस कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा अखाड़ा में झंडा देकर किया गया. उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पास के मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें. घरों, सड़कों और चौक-चौराहों को सजाएं. बैठक में राकेश प्रसाद, धर्मेंद्र शुक्ला, सूरज कुमार, बबलू चंद्रवंशी, कृष्ण मुरारी, मंदीप यादव, कुंदन कुमार, गौरव गोस्वामी, वेद कुमार, पिंटू कुमार गिरी, संदीप कुमार, स्वयं प्रकाश, अमृतेश रंजन, कुणाल कुमार, करण सिंह, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/congresss-focus-on-355-lok-sabha-seats-of-the-country-rahul-starts-67-days-nyay-yatra-from-manipur/">देश
की 355 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस, मणिपुर से राहुल ने शुरू की 67 दिनों की न्याय यात्रा [wpse_comments_template]
Leave a Comment