Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच दिवसीय श्रीराम शोभा यात्रा महायज्ञ का शुभारंभ समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
  • शिवशक्ति धाम नावाडीह से निकाली गई शोभायात्रा
  • विधि-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता : एएसपी
Domchanch (Koderma) : शिव शक्ति धाम नावाडीह मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम शोभा यात्रा महायज्ञ का रविवार को शुभारंभ हुआ. प्रभु श्रीराम के नाम के गूंज एवं ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली हुई. इस महायज्ञ में कोडरमा के अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष गिरधारी मेहता शामिल हुए. एएसपी ने सभी लोगों से अपील की कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को लोग अपने मन में उतारें. उन्होंने यह भी कहा की अगर किसी श्रद्धालु या आम जनता को किसी भी प्रकार का परेशानी होती है, तो प्रशासन तत्काल हर परिस्थिति को निपटाने में सक्षम है. विधि व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है. वहीं, शोभायात्रा नावाडीह मंदिर से निकल कर डोमचांच, शहीद चौक, कर्पूरी चौक, बाजार रोड होते हुए महावीर पिंडा होते हुए नावाडीह मंदिर यज्ञशाला पहुंच कर संपन्न हुई. शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. मौके पर अजय पांडे, शंकर दास कुमार मेहता, दिलीप मेहता, कुंती नंदन कुमार, प्रियांशु कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुंदन कुशल, ऋषि कुमार, राम पुकार भारती, प्रिंस कुमार, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे.

चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निकली शोभायात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवारा : अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान का रूप धारण किए हुए थे. पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारे से गूंजता रहा. इसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान पूजित अक्षत का वितरण भी किया गया. शोभायात्रा में बजरंग दल के जिला संयोजक राजू यादव, विश्व हिंदू परिषद के चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मनोज राणा, बरूण यादव, गौतम मोदी सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल थे.

राम भजन गाकर महिमा का किया गया गुणगान

  • श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य तैयारी
  • अपने घरों और नजदीकी मंदिरों में दीपोत्सव का आग्रह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-75.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मरकच्चो : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में भव्य तैयारी की जा रही है. स्वागत में गाजे-बाजे, झंडा-पताका के साथ जय श्री राम के उद्घोषों से पूरा नवलशाही गांव गूंजायमान हो उठा. इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें भगवान राम के भजन गाकर उनकी महिमा का गुणगान किया. नवलशाही कालीमंडप से बच्चेडीह, जमडीहा, ताराटांड, कुशमई आदि गांवों का भ्रमण किया. ग्रामीणों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया. हर घर श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया. लोगों से निवेदन किया गया कि 22 जनवरी को अपने घरों और नजदीकी मंदिरों को भव्य रूप से सजाएं. दीपोत्सव और रामोत्सव मनाएं. शोभायात्रा में किशोर यादव, संजय साव, धर्मेंद्र साव, संजीव कुमार गुप्ता, प्रकाश विश्वकर्मा, साधु राणा, रोहित साव कृष्णा साव, मंतोस सोनी, दुली साव, महावीर राणा, प्रकाश यादव, राजू सिंह, किशन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही