Search

एनटीपीसी प्रभावित गांवों में नहीं, एनएच किनारे हो रही जनसुनवाई समेत लातेहार की कई खबरें

मामला बनहरदी कोयला खनन परियोजना का

Sunil Kumar Latehar : बनहरदी कोयला उत्खनन परियोजना से जुड़ी एनटीपीसी और उनके ज्वाइंट वेंचर द्वारा कमांड एरिया में जनसुनवाई ना कर सुरक्षित स्थानों की तलाश करते रही है. गत वर्ष जनसुनवाई कमांड एरिया में नहीं कर एनएच-75 स्थित सासंग उच्च विद्यालय की बंद परिसर में की गई थी. एनटीपीसी कमांड एरिया के विस्थापित रमेश उरांव व महेश्वर उरांव का कहना है कि उन्हें उस जनसुनवाई में इसलिए शामिल नहीं किया गया कि वह कंपनी को जमीन देने को तैयार नहीं थे. उनका कहना है कि कंपनी गांव के कुछ दलाल व जनप्रतिनिधियों को भेज कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन जब तक कंपनी के वरीय अधिकारी गांव में आकर उन्हें अपनी योजनाओं से अवगत नहीं कराते हैं, तब तक वह किसी भी कीमत में जमीन नहीं देंगे. मालूम हो कि आरोप है कि कंपनी कुछ जमीन दलालों को अपने कार्यालय में बिठाकर भूमि अधिग्रहण की प्रारूप तैयार करती रही है. इसका प्रारंभ से ही विरोध होता रहा है. इस संदर्भ में कंपनी के धर्मपुर बाईपास स्थित कार्यालय में संपर्क किया गया तो वहां उपस्थित कर्मियों ने बताया कि साहब लोग दशहरा की छुट्टी में चले गए हैं, दशहरा के बाद ही विशेष जानकारी मिल पाएगी.

पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सबनो गांव के बोड़ा टोला में 12 सितंबर को एक युवती पुष्पा कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में लातेहार पुलिस ने युवती के प्रेमी फूलचंद अगेरिया को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि फूलचंद का प्रेम-प्रसंग युवती पुष्पा कुमारी के साथ चल रहा था. दोनों मोबाइल फोन से लगातार बातचीत करते थे. घटना के दिन भी युवती ने अपने प्रेमी से बातचीत किया था. इस मामले में युवती के पिता ने प्रेमी फूलचंद पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था. लातेहार थाना में मामला दर्ज किया गया था.अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि प्रेमी ने युवती पुष्पा को आत्महत्या के लिए उकसाया था.

जागरुकता कार्यक्रम आज

लातेहार : राज्यव्यापी बाल विवाह से आजादी अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम 16 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा. इस आशय की जानकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई व वैदिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन शहर के केश्वर बांध रोड स्थित रोल बालगृह में आयोजित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp