Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीलर की शिकायत लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : मनिका प्रखंड के सिंजो पंचयात के बाड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने गांव के मिलन स्वयं सहायता समूह राशन दुकान के डीलर कयूम अंसारी पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया. ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के सभागार में चल रही प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्नवयन समिति की बैठक में घुस गये और राशन की मांग करने लगे. बाद में बीडीओ वीरेंद्र किंडो ने उन्हें समझा-बुझाकर हॉल से बाहर निकाला, तब जाकर बैठक फिर से शुरू हो पायी. हालांकि प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि अगर डीलर के द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन का वितरण किया जा रहा है, तो यह गलत बात है. इसकी जांच होनी चाहिए. बीडीओ ने भी कहा कि इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा और इसकी जांच करायी जायेगी.

20 सूत्री क्रियान्वयन कार्य समिति की बैठक में मनरेगा कार्य की हुई समीक्षा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-99.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मनिका प्रखंड कार्यालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड में चल रहे मनरेगा कार्य की समीक्षा की गई. उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रखंड में हर एक राशन दुकानदार के द्वारा दो माह से कम राशन वितरण करने का मामला उठाया. इस पर अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि प्रखंड से लगातार कम राशन का मामला देखने को मिल रहा है. इस विषय को कार्यवाही पंजी में अंकित कर जिला से लेकर राज्य तक भेजा जायेगा. बैठक में बीडीओ वीरेंद्र किंडो, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, 20 सूत्री सदस्य अंजू यादव,आनंद बैठा, रामनंदन उरांव, रामेश्वर भुइयां, डॉ. दिव्या क्षितिज कुजूर व सीआई बीरबल उरांव समेत कई विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही