Search

 
 
 

कूप निर्माण में अवैध पत्थर का हो रहा इस्तेमाल समेत लोहरदगा की कई खबरें

 

देवदरिया पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहा कूप निर्माण कार्य

Hussain Ansari Kisko (Lohardaga): जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के नियमों को ताक पर रखकर योजना का काम कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मनरेगा से किस्को प्रखंड के सुदूरवर्ती देवदरिया पंचायत में दर्जन भर से अधिक कूप निर्माण कराया जा रहा है. इन कूपों के निर्माण में आसपास के जंगल से लाये गये अवैध पत्थर का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. 18 लोगों को मिला कूप बता दें कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत देवदरिया के ख्वास उल्दाग निवासी पूनम तोपनो, मनिता देवी, मरथा लोमगा, गिलुवा देवी, मिठू मुंडा, सोपारंग निवासी प्रदीप भुइंया, विजय भुइयां व खड़िया निवासी उमेश तुरी, जुनस मुंडा, शांति देवी, महेश भुइयां एवं दमगड़वा निवासी अरविंद कोंगाड़ी, लावादाग निवासी बोधन गंझू, जोबांग निवासी नवल सिंह, खुंभीखाड़ निवासी प्रदीप तोपनो और खरचा निवासी फुलदेव भुइयां, जमुनिया पानी निवासी निकोदिन तोपनो समेत कुल 18 लोगों को मनरेगा के तहत कूप मिला है.

वनों से अवैध पत्थरों का हो रहा उत्खनन

कूपों के निर्माण में धड़ल्ले से अवैध पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है. आसपास के जंगलों से अवैध पत्थर का खनन कर कूप निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है. सरकारी आदेशों को दरकिनार कर योजना में लीपापोती कर सरकारी राशि के बंदरबांट किए जाने की चर्चा क्षेत्र में है. उल्लेखनीय है कि देवदरिया पंचायत क्षेत्र में स्थित जंगल लातेहार वन प्रमंडल के अधीन आता है.

लिखित आवेदन मिलने पर होगी जांच : डीडीसी

जंगल से अवैध पत्थर लाकर योजना में प्रयोग किये जाने की बात पूछने पर डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि मामले की किसी भी लाभुक ने लिखित शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच होगी. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई होगी.

पत्थर खनन की होगी जांच: डीएफओ

मामले को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी लातेहार से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल कराई जाएगी. अवैध खनन मामले में सत्यता पाए जाने पर वन अधिकार अधिनियम के तहत निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.

केसीसी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगी

लोहरदगा : नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के सीरम पंचायत के ग्राम परतू के रहने वाले तीन लोगों से केसीसी दिलाने के नाम पर नौ- नौ हजार रुपये की ठगी की गयी है. भुक्तभोगियों ने बताया कि वे आदिम जनजाति समुदाय के हैं. गांव के रहने वाले परमेश्वर सिंह झारखंड ग्रामीण बैंक से केसीसी दिलाने के नाम पर नौ-नौ हजार रुपये ठग लिये. परतू निवासी जोखन बिरजिया ने बताया कि 40 हजार रुपये झारखंड ग्रामीण बैंक किस्को शाखा से केसीसी ऋण दिलाने के नाम पर गांव के अजय परहईया, बीरबल बिरजिया ने दिलवाया था और तीनों लोगों से नौ हजार रुपये प्रति व्यक्ति ठगी कर ली थी. जब इसका विरोध किए तो बैंक के अधिकारियों को पैसा देना है बोलकर पैसा ले लिया. उन्होंने इसे लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण और लोहरदगा जिला के अग्रणी शाखा प्रबंधक से मिलकर न्याय की गुहार लगाए जाने की बात कही है.

शादी के पांचवें दिन युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कैरो(लोहरदगा) : शादी के पांचवें दिन ही एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया. कैरो थाना क्षेत्र के हुदू निवासी शनिदेव भगत उम्र लगभग 22 वर्ष पिता वासदेव भगत ने शनिवार रात्रि को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार शनिदेव की शादी 14 मई को हुई थी. उसने शनिवार की रात्रि घरवालों को गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला था. सुबह घरवालों ने देखा कि घर के बाहर बने छप्पर में चादर के टुकड़े के सहारे शनिदेव फांसी के फंदे पर झूल रहा है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही