Search

 
 
 

पांकी के बूथों के लिये रवाना हुए मतदान कर्मी समेत पलामू की कई खबरें

 

पांकी विस क्षेत्र के 326 बूथों पर 322063 मतदाता कल डालेंगे वोट

Medininagar : चतरा लोकसभा अंतर्गत पांकी विस क्षेत्र के कुल 326 बूथों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री के साथ मतदानकर्मियों को रवाना किया गया. पांकी विधानसभा के लिये प्रतिनियुक्त कर्मी सुबह सात बजे से ही केंद्र पर पहुंच गये थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन, ईवीएम/वीवीपैट कोषांग के नोडल पदाधिकारी रवि आनंद, सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी जावेद हुसैन, पांकी विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रीति किस्कू की देख-रेख में सामग्री वितरण कार्य शुरू हुआ.

मतदानकर्मियों को दिया गया मतदान सामग्री

जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पर पांकी विस क्षेत्र के लिये बने काउंटर पर कई तरह की कागजी प्रक्रियाओं के मिलान के बाद मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री देकर अपने-अपने बूथों के लिये रवाना किया गया. पोलिंग पार्टी के साथ सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस बल को भी टैग किया गया था. चतरा लोकसभा के पांकी में सोमवार को होने वाले मतदान में कुल 326 बूथों पर 322063 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें महिला मतदाता 156679 व पुरुष मतदाता 165384 शामिल हैं.

चुनाव कराने को तैयार आधी आबादी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/5-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेदिनीनगर : चतरा संसदीय क्षेत्र के पांकी विस में सोमवार को मतदान होगा. लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर महिलाएं भी अपनी महत्ती भूमिका निभा रही हैं. कभी नक्सली क्षेत्र के रूप में चिन्हित पांकी विस क्षेत्र में महिला मतदानकर्मियों का दल भी मतदान कराने के लिए रविवार को जीएलए कॉलेज से बूथ के लिए रवाना हुआ.

व्यय लेखा की जांच नहीं कराने वाले दो प्रत्याशियों को नोटिस

मेदिनीनगर : चतरा संसदीय क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चतरा सीट से चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर व्यय लेखा की जांच कराने को कहा है. पांकी के सगालीम निवासी समता पार्टी के प्रत्याशी सुमित कुमार यादव व लातेहार के अम्बाकोठी मस्जिद रोड निवासी निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन प्रजापति को नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखा का निरीक्षण के लिये तीसरी तिथि 18 मई 2024 को निर्धारित थी, लेकिन आप दोनों प्रत्याशियों द्वारा व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखा का निरीक्षण के लिये व्यय पंजी प्रस्तुत नहीं किया गया और ना ही उनके एजेंट के द्वारा किया गया. आप दोनों प्रत्याशी या चुनाव अभिकर्ता निरीक्षण में भी अनुपस्थित रहे. दोनों प्रत्याशियों को नोटिस के माध्यम से अविलंब लेखा शाखा, विकास भवन चतरा में लेखा पंजी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. अगली निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने और उनके द्वारा प्रतिनियुक्त चुनाव अभिकर्ता द्वारा लेखा व्यय पंजी प्रस्तुत नहीं किये जाने पर दोनों ही प्रत्याशियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/dispute-between-irfan-and-bhanu-bhanu-said-compare-your-dynamic-leader-with-your-allah/">इरफान

और भानू के बीच तकरार : भानू ने कहा- अपने डायनेमिक नेता की तुलना अपने अल्लाह से कर के देखो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही