Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटो ओपी प्रभारी पर कार्रवाई करने की फिर उठी मांग समेत रामगढ़ की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

30 अक्टूबर को घुटूवा शहादत दिवस में शामिल होने का आह्वान

Ramgarh : भाकपा-माले रामगढ़ जिला की जेनरल बॉडी की बैठक आरा कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता देवकीनंदन बेदिया, हीरा गोप, बिगेन्द्र ठाकुर, महादेव मांझी व संचालन कांति देवी ने किया. बैठक में सर्वप्रथम किसान नेता आन्नदा प्रसाद भट्टाचार्य के निधन एवं फिलीस्तीन में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. बैठक में भाकपा-माले के जिला नेता जयवीर हांसदा पर घाटो ओपी प्रभारी बलवंत दुबे द्वारा अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने की घटना की घोर निंदा की. साथ ही वरीय पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस अधीक्षक से वार्तालाप करने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन एक महीने का समय बीतने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन दोषी को बचाने में लगा है. इसलिए अब केवल घाटो ओपी प्रभारी ही नहीं, बल्कि पूरे जिला पुलिस-प्रशासन के जुल्म के खिलाफ धारावाहिक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. जिला पुलिस-प्रशासन के द्वारा घाटो ओपी प्रभारी पर कार्रवाई करने की बजाय कोल माफिया की सांठगांठ से बचाया जा रहा है. जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ 30 अक्टूबर को घुटूवा शहादत दिवस में शामिल होने का आह्वान किया और कहा गया है कि जबतक घाटो थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती है, तबतक आंदोलन को जारी रखा जाएगा. गांव-गांव में जनसंवाद अभियान चलाकर नवंबर महीना में घाटो चलने का आह्वान किया जाएगा. इसके बाद संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने, लोकल, प्रखंड कमिटियों का गठन करना, लोकयुद्ध के पाठक तैयार करना है. आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बल दिया गया. बैठक में जिला सचिव- भुनेश्वर बेदिया, लाली बेदिया, जयनंदन गोप, नरेश बड़ाईक, जयवीर हांसदा, जोधन मांझी, अमल कुमार, करमा मांझी, सरयू बेदिया, मानकी टुडू, देवानंद गोप, नीता बेदिया, रीता सोरेन, रामसिंह मांझी, लाका बेदिया, शिवशंकर उरांव, तृतियाल बेदिया, बृजनारायण मुंडा, राजेंद्र राम,जानकी रजवार,पवन गोप, सुबकनाथ तिवारी, राजेश किस्कू, मुचरु मांझी समेत अन्य दर्जनों लोग शामिल हुए.

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही एकमात्र लक्ष्य : सुनीता चौधरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/10-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : दुलमी प्रखंड स्थित कोया-होहद के बीच भैरवी नदी पर तीन करोड़ की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य एवं चितरपुर पूर्वी पंचायत स्थित कोची नाला में दो करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, गोला मध्य के जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, दुलमी प्रमुख रेणु देवी ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया. मौके पर सुनीता चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. क्षेत्र की सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही एकमात्र लक्ष्य है. सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे. इससे पूर्व ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/manager-of-esic-office-jhumri-tilaiya-branch-remains-missing-without-taking-leave/">कोडरमा

: बिना छुट्टी लिये गायब रहते हैं ESIC कार्यालय झुमरी तिलैया शाखा के प्रबंधक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही